{"_id":"6990498643c90b55a905ac44","slug":"kanwariyas-create-ruckus-after-bike-collision-in-rudrapur-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड यात्रा : रुद्रपुर में बाइक से टक्कर के बाद कांवड़ियों का हंगामा, गुस्साई भीड़ ने जाम लगाकर वाहन फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड यात्रा : रुद्रपुर में बाइक से टक्कर के बाद कांवड़ियों का हंगामा, गुस्साई भीड़ ने जाम लगाकर वाहन फूंका
Sat, 14 Feb 2026 03:41 PM IST
गायत्री जोशी
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: गायत्री जोशी
Updated Sat, 14 Feb 2026 03:41 PM IST
सार
रुद्रपुर के किच्छा हाईवे पर कांवड़ियों को बाइक से टक्कर लगने के बाद आक्रोशित श्रद्धालुओं ने जाम लगाकर हंगामा किया। साथ ही टक्कर मारने वाली बाइक आग लगा दी।
विज्ञापन
बाइक से टक्कर के बाद हाईवे पर जाम लगाते कांवडिये।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुद्रपुर के किच्छा हाईवे पर बिगवाड़ा के पास बाइक से कावड़िये को टक्कर लगने के बाद हंगामा हो गया। कांवड़ियों के दल ने हाईवे जाम कर नारेबाजी की। साथ ही टक्कर मारने वाली बाइक फूंक दी। आधे घंटे तक कांवड़िये हाईवे पर धरने पर डटे रहे। पुलिस ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया। तब मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार किच्छा के बंडिया भट्टियां से कांवड़ियों का दल हरिद्वार गया था। शनिवार को दल के सदस्य कांवड़ लेकर किच्छा के लिए रवाना हुए। बगवाड़ा मंडी चौकी के पास शिमला पिस्तौर में एक बाइक सवार से हाईवे पर चल रहे कांवड़िये को टक्कर मार दी। जिसके बाद कांवड़िये भड़क गए। उन्होंने कांवड़ काे खंडित करने का आरोप लगा जमकर हंगामा किया और हाईवे पर ही धरने पर बैठ गए। आक्रोशित कांवड़ियों ने जिस बाइक से टक्कर लगी उसे आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन