{"_id":"e4282a460201de295b402cad74ab440a","slug":"kali-temple-blew-an-alcoholic-outpost-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी ने फूंकी काली मंदिर चौकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराबी ने फूंकी काली मंदिर चौकी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ किच्छा।
Updated Sun, 28 Feb 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देर रात एक शराबी ने हल्द्वानी रोड पर स्थित काली मंदिर पुलिस चौकी को आग लगा दी। आग से चौकी में पड़ा सारा सामान स्वाहा हो गया। पुलिस ने आग लगाने के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपी को मेडिकल करवाया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शनिवार रात लगभग साढ़े नौ बजे हल्द्वानी रोड पर स्थित काली मंदिर पुलिस चौकी पर एक शराबी ने अचानक आग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगायें जाने के समय चैक पोस्ट पर कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नही था। जिस समय आग लगी पुलिस टीम वहां से कुछ दूरी पर स्थित चौराहे पर डयूटी कर रहे थे। आग से चौकी में रखा सारा सामान स्वाह हो गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आग से चौकी में रखी बैंच, मेज, चारपाई व अन्य सामान पूरी तरह राख हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू किसी तरह काबू पाया। आग लगने के समय आस पड़ोस के दुकानदारों ने चौकी पर आग लगाते समय एक शराबी को देखा था। एसएसआई योगेश उपाध्याय ने बताया कि आरोपी शराबी किस्म का है उसे हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
चौकी के बराबर में दुकान चलाने वाले संजय ने बताया कि अचानक आग की लपटें देख आसपास के सभी दुकानदार वहां पर एकत्र हो गये। बताया कि एक व्यक्ति को वहां पर पकड़ लिया गया। एसएसआई ने बताया कि वहां पर पकड़े गये व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। बताया कि आरोपी का मेडिकल करवाया जा रहा है।