फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Kabddi- Rudrapur and Khatima presented better performance.

कबड्डी में रुद्रपुर व खटीमा ब्लॉक के खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Kabddi- Rudrapur and Khatima presented better performance.
रुद्रपुर स्टेडियम में कबड्डी प्रतियोगिता में भिड़तीं खिलाड़ी। - फोटो : RUDRAPUR
जिला स्तरीय खेल महाकुंभ के अंडर-21 बालिका वर्ग में खटीमा ने गदरपुर को हराकर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि बालक वर्ग में रुद्रपुर ने खटीमा ब्लॉक की टीम को हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। बृहस्पतिवार को अंडर-21 बालक-बालिका की फुटबाल, वॉलीबाल व जूडो प्रतियोगिता के साथ खेल महाकुंभ का समापन हो जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को रुद्रपुर स्टेडियम में खेल महाकुंभ के नौवें दिन अंडर-21 बालक-बालिका वर्ग की कबड्डी, बॉस्केटबाल व बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिला युवा कल्याण अधिकारी मोहन सिंह नागन्याल ने बताया कि बॉक्सिंग के अंडर-21 बालक वर्ग के 45 से 49 किलोग्राम भार वर्ग में काशीपुर के प्रमोद कुमार प्रथम, खटीमा के भगवान सिंह द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

49 से 52 किलोग्राम भार वर्ग में खटीमा के लोकेंद्र सिंह प्रथम व रुद्रपुर के तनुज कोरंगा द्वितीय स्थान पर रहे। 52 से 56 किलोग्राम भार वर्ग में काशीपुर के अंकुर कश्यप प्रथम, रुद्रपुर के पंकज कुमार द्वितीय व तृतीय स्थान पर ईशू भारती और खटीमा के हिमांशु बिष्ट रहे। 60 से 64 किलोग्राम भार वर्ग में काशीपुर के नीरज पुजारी प्रथम व रुद्रपुर के सुमित कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। 64 से 69 किलोग्राम भार वर्ग में काशीपुर के दीपक कश्यप प्रथम स्थान पर रहे। अंडर-21 बालिका वर्ग की 45 से 48 किलोग्राम भार वर्ग में काशीपुर की गायत्री नेगी प्रथम स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

48 से 51 किलोग्राम भार वर्ग में खटीमा की शिवानी मेहरा प्रथम, सितारगंज की निशा देवनाथ द्वितीय स्थान पर रहीं। 57 से 60 किलोग्राम भार वर्ग में रुद्रपुर की गरिमा जोशी, 60 से 64 किलोग्राम में खटीमा की कोमल धामी व 64 से 69 किलोग्राम भार वर्ग में खटीमा की अंकिता चंद विजयी रहीं। वहां क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी वजाहत खान, जिला खेल समन्वयक लक्ष्मण टाकुली, संजीव बुधौरी, हरीश दनाई, कमल सक्सेना, बृजेश दुबे, एचएस भंडारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed