फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Kabaddi in Us Nagar

कबड्डी में सितारगंज व खटीमा की जीत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Kabaddi in Us Nagar
रुद्रपुर स्टेडियम में आयोजित खेल महाकुंभ में कबड्डी प्रतियोगिता में खेलतीं बालिकाएं। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। जिला स्तरीय खेल महाकुंभ के तीसरे दिन बालिका खिलाड़ियों की कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें सितारगंज और खटीमा ब्लॉक की टीम जीती। अंडर-17 से 21 आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए पहली बार खेल महाकुंभ में पेंटाथलॉन प्रतियोगिता भी हुई।
विज्ञापन

मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को आयोजित खेल महाकुंभ में अंडर-14, 17, 21 आयु वर्ग की बालिका खिलाड़ियों की जूडो, कबड्डी प्रतियोगिता हुई। अंडर-14 जूडो खेल में 32 से 36 किलो भार वर्ग में खटीमा की साक्षी पंत जीतीं। 36 से 40 किलो में काशीपुर की प्रियंका रावत, 40 से 44 किलो में रुद्रपुर की मान्या, 44 से 48 किलो में रुद्रपुर की आर्या धीमान, 48 से 52 किलो में रुद्रपुर की ओजस्वी, 57 प्लस किलो में रुद्रपुर की यशस्वी चौहान जीतीं। कबड्डी में सितारगंज प्रथम रहा।
विज्ञापन

अंडर-17 बालिका वर्ग के जूडो में 40 से 44 किलो में रुद्रपुर की दीक्षा, 44 से 48 किलो में रुद्रपुर की मानसी, 48 से 52 किलो में रुद्रपुर की ज्योति कोरंगा, 52 से 57 किलो में रुद्रपुर की हिमानी, 57 से 63 किलो में रुद्रपुर की सपना, 63 से 70 किलो में खटीमा की कशिश, 70 प्लस भार वर्ग में जसपुर की तनिष्का चौहान जीतीं। कबड्डी में खटीमा प्रथम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-21 बालिका वर्ग के जूडो 48 किलो में रुद्रपुर की पूजा, 52 किलो में रुद्रपुर की शिवानी कोरंगा, 57 किलो में रुद्रपुर की दीया, 63 किलो में रुद्रपुर की कोमल आर्या, 70 किलो में रुद्रपुर की तारा, 78 किलो में सितारगंज की हेमा राय जीतीं। पेंटाथलॉन में खटीमा की पायल प्रथम रहीं। वहां लक्ष्मण सिंह टाकुली, राजेंद्र भाकुनी, कैलाश राजपूत, कमल सक्सेना, इमरान खान, दिनेश सिंह, एचएस भंडारी, अश्वनी कुमार, राजेंद्र वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed