फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Jwellary Theft in Gadarpur

किरायेदार ने ही दो साथियों के साथ मिलकर की थी सभासद के घर चोरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Jwellary Theft in Gadarpur
गदरपुर में चोरों से बरामद हुए आभूषण व नकदी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। गदरपुर में सभासद के घर हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभासद के घर में किराये पर रहने वाले व्यक्ति ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का डेढ़ किलो सोना-चांदी और नकदी बरामद की है।
विज्ञापन

गदरपुर में बृहस्पतिवार रात सभासद विनीता चौधरी पत्नी पूर्व सभासद ब्रजेश सिंह के घर में हुई चोरी का पुलिस ने छह घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पुलिस कार्यालय में चोरी की घटना का खुलासा करते हुए बताया कि सभासद के घर में गदरपुर निवासी मुस्तकीम मोबाइल की दुकान चलाता है। बृहस्पतिवार को बृजेश अपने परिवार के साथ बुलंदशहर स्थित ससुराल गए थे। इसी दौरान रात में किरायेदार मुस्तकीम ने अपने साथी गदरपुर निवासी जाहिद और शुभम के साथ मिलकर घटना को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन

गदरपुर थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ की। सूचना मिलने के लगभग छह घंटे बाद पुलिस ने तीनों आरोपी मुस्तकीम, जाहिद और शुभम को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों ने चोरी करने की बात कबूली।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों की निशानदेही पर पुलिस ने जाहिद के घर से चोरी का माल बरामद कर लिया। पुलिस को आरोपियों के कब्जे से 662.94 ग्राम सोने के जेवर, 873 ग्राम चांदी के जेवर और 1,49,405 रुपये बरामद हुए। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने गदरपुर थाना पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग करेगा जांच
रुद्रपुर। सभासद के घर में हुई चोरी का खुलासा होने के बाद मालूम हुआ कि चोरी में शामिल तीनों युवक उसी मोहल्ले के रहने वाले वाले थे। बताया जा रहा है कि सभासद का पति ब्रजेश सिंह लोगों को ब्याज पर रुपये देता है। इस वजह से उसके घर में इतना सोना व चांदी मिला है। हालांकि इतना सोना-चांदी मिलने पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी का कहना है कि चोरी में मिले कई जेवरों के ब्रजेश के पास बिल हैं लेकिन फिर भी बहुत से आभूषणों के बिल उनके पास नहीं हैं। एसएसपी का कहना है कि मामले की सूचना ईडी और आयकर विभाग को भी दी जाएगी जो बरामद हुए जेवरों के संबंध में जांच करेगी।
बजरी निरीक्षण करने के बहाने की चोरी
रुद्रपुर। सभासद पति ब्रजेश सिंह के घर के बाहर सड़क खराब है और वहां पर गड्ढे हैं। इस पर ब्रजेश वहां पर बजरी डलवा रहा है। बृहस्पतिवार को बृजेश को बुलंदशहर जाना था। इस पर उसने पड़ोस में रहने वाले शुभम को कहा था कि घर के बाहर बजरी पड़ रही है इसे देखकर अपने हिसाब से डलवाना। इसके बाद मुस्तकीम ने शुुुभम व जाहिद के साथ मिलकर चोरी की साजिश रची। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक रात करीब दो बजे तीनों आरोपी सभासद के घर में घुसे और वहां करीब एक घंटे तक उन्होंने सामान बटोरा। इसके बाद तीनों आरोपी सभासद के घर से करीब साढ़े तीन बजे निकल आए।
टीम में ये रहे शामिल
रुद्रपुर। चोरी का खुलासा सीओ बाजपुर वंदना वर्मा के नेतृत्व में हुआ। पुलिस टीम में गदरपुर थाना प्रभारी राजेश पांडे, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश, गौरव जोशी, गिरीश चंद्र पंत, कांस्टेबल कैलाश चंद्र, इमरान अंसारी, विमल टम्टा, मोहन बोरा, जानकी बुढलाकोटी, रवि पासवान आदि शामिल रहे। संवाद
सीसीटीवी फुटेज बनी पुलिस के लिए मददगार
गदरपुर। वार्ड नंबर 11 की महिला सभासद विनीता चौधरी के घर में हुई चोरी के खुलासे में एक बार फिर सीसीटीवी कैमरे वरदान साबित हुए। सभासद के पड़ोसी पूर्व सभासद भगवानदास पप्पू के पुत्र शुभम की करतूत से परिजन हैरान हैं। गदरपुर में यह अब तक की सबसे बड़ी चोरी मानी जा रही है।
बृजेश चौधरी ने लिंक मार्ग के सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो देर रात जाहिद संदिग्ध अवस्था में देखा गया। इस पर उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस टीम ने बिना देरी किए जाहिद को धर दबोचा। पूछताछ में जाहिद ने पूरी घटना का सच उगल दिया। इसके बाद पुलिस ने शुभम और मुस्तकीम को गिरफ्तार कर लिया। हैरानी वाली बात यह भी रही कि मुस्तकीम चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद रोजमर्रा की तरह अपनी दुकान खोलकर घर के आसपास ही रहा।

मुस्तकीम पिछले एक वर्ष से बृजेश चौधरी की दुकान को किराये पर चला रहा था। जाहिद टाइल पत्थर का काम करता है जबकि शुभम कैटरिंग का कार्य करता है। व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़ ने खुलासा करने वाली पुलिस टीम को सम्मानित करने का एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed