{"_id":"5cb77189bdec22142a721806","slug":"junior-traffic-force-challan-35-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर ट्रैफिक फोर्स ने किया 35 वाहनों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर ट्रैफिक फोर्स ने किया 35 वाहनों का चालान
Thu, 18 Apr 2019 12:03 AM IST
अरुण कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: अरुण कुमार
Updated Thu, 18 Apr 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर डीडी चौक पर बाइक सवार का चालान काटती जूनियर ट्रैफिक फोर्स।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए निदेशक यातायात पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देशन में जूनियर ट्रैफिक फोर्स गठित की गई थी। बुधवार को फोर्स के 36 बच्चों ने सड़क पर उतर कर लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया। बच्चों ने यातायात पुलिस और सीपीयू के निर्देशन में 35 वाहनों का चालान किया।
विज्ञापन
सीएम त्रिवेंद्र रावत ने बीती छह फरवरी को पुलिस लाइन देहरादून में जूनियर ट्रैफिक फोर्स को लांच किया था। 15 दिन पूर्व से पुलिस लाइन रुद्रपुर में जूनियर ट्रैफिक फोर्स में शामिल 36 बच्चों का प्रशिक्षण शुरू किया गया। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद बुधवार को बच्चों ने यातायात प्रभारी मनीष शर्मा और सीपीयू के नेतृत्व में डीडी चौक पर यातायात व्यवस्था की कमान संभाली।
विज्ञापन
करीब दो घंटे तक यातायात व्यवस्था संभालने के दौरान जहां बच्चों ने लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया तो वहीं बिना हेलमेट बाइक चला रहे 35 वाहन चालकों का चालान भी किया। मनीष शर्मा ने बताया कि यातायात निदेशक केवल खुराना के निर्देश पर कुछ समय बाद बच्चों की एक परीक्षा आयोजित होगी। इसके बाद जूनियर ट्रैफिक फोर्स के आगे का कार्यक्रम तय होगा।
विज्ञापन