फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Junior assistant of irrigation department arrested with smack

Udham Singh Nagar News: सिंचाई विभाग का कनिष्ठ सहायक स्मैक के साथ गिरफ्तार

Sun, 24 Mar 2024 03:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 24 Mar 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Junior assistant of irrigation department arrested with smack
किच्छा। अल्मोड़ा में सिंचाई विभाग के कनिष्ठ सहायक को पुलिस ने स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि चेकिंग के दौरान एसआई राजेन्द्र पन्त बंडिया की ओर विजय कुमार व अजय कुमार के साथ जा रहे थे कि एक व्यक्ति पुलिस को देख भागने लगा। दबोचने पर बोला कि उसके पास कुछ नहीं है, वह एक दोस्त से मिलने आया था। सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना नाम सुरेश तिवारी निवासी वार्ड 9 कोटी अठवाला थाना रानी पोखरी, जिला देहरादून, हाल पता सिंचाई विभाग अल्मोड़ा में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत बताया। उससे छह ग्राम स्मैक बरामद हुई।

पुलिस ने बताया कि उससे 7120 रुपये भी मिले। आरोपी सुरेश अपने दोस्त राजू उर्फ राजू बोरा निवासी खोलरा, अल्मोड़ा के साथ दो दिन पहले अपने अन्य दोस्त की शादी में आया था। वह भी इसके साथ ही था लेकिन वह इससे पीछे था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed