{"_id":"64fa186b056f3925a305de7a","slug":"julus-of-chehallum-in-bazpur-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-2816-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: नये मार्ग से जा रहे चेहल्लुम जुलूस को रोका, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: नये मार्ग से जा रहे चेहल्लुम जुलूस को रोका, हंगामा
Fri, 08 Sep 2023 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 08 Sep 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर लड्डु गोपाल की पालकी को झूलाता नन्हा कान्हा। संवाद
बाजपुर। गांव महेशपुरा में समुदाय विशेष के लोग चेहल्लुम पर नए मार्ग से जुलूस निकाल रहे थे। ग्रामीणों के विरोध पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जुलूस को रोक दिया। इस पर हंगामा हो गया। चौकी इंचार्ज देवेंद्र राजपूत ने लोगों को समझाया। उन्हें निर्धारित मार्ग से जुलूस ले जाने की हिदायत दी। इस पर निर्धारित मार्ग से जुलूस ले जाया गया।
बृहस्पतिवार को बाजपुर के गांव महेशपुरा में चेहल्लुम पर ताजियों का जुलूस नये मार्ग से जाने का ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। जुलूस दोराहा की तरफ कुछ दूरी तक ही गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जुलूस को रोक दिया। इधर सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि नए मार्ग से जुलूस निकाल रहे लोगों को समझाबुझाकर शांत कर दिया गया। उसके बाद निर्धारित मार्ग से जुलूस को निकाला गया। इधर, गांव बाजपुर स्थित करबला में चेहल्लुम मनाया गया। इस दौरान बाजार भी लगा। मेले में आसपास के लोगों ने खरीदारी की।
काशीपुर में निकला जुलूस
काशीपुर। मोहर्रम कमेटी की ओर से चेहल्लुम का जुलूस बृहस्पतिवार की शाम को निकाला गया। वहीं जुलूस का दूसरा भाग मोहल्ला खालसा से शुरू होकर करबला में संपन्न हुआ। करबला में दुरुद फातिहा का नजराना पेश कर हजरत इमाम हुसैन को याद किया गया। यहां पर कमर नईम सिद्दीकी, अजहर नईम, इदरीश माहिगीर, मो.रफी, एमए राहुल, मोहसिन आदि थे।