{"_id":"5c646b8abdec224b6e13a6f3","slug":"judo-31st-bn-pac-winners","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूडो : 31वीं वाहिनी पीएसी बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूडो : 31वीं वाहिनी पीएसी बनी विजेता
Thu, 14 Feb 2019 12:40 AM IST
अरुण कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: अरुण कुमार
Updated Thu, 14 Feb 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर की 31वीं वाहिनी पीएसी में विजेताओं को ट्रॉफी देते अतिथि
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
31वीं वाहिनी पीएसी में आयोजित तीन दिनी अंतर जनपदीय जूडो कलस्टर-2019 प्रतियोगिता में 31वीं वाहिनी पीएसी विजेता रही। मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक कुमाऊं अजय जोशी और 31वीं वाहिनी पीएसी के कमांडेंट ददनपाल ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
बुधवार को 31वीं वाहिनी पीएसी में चली प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन जूडो पुरुष वर्ग में रुद्रपुर 31वीं वाहिनी पीएसी प्रथम व हरिद्वार की टीम द्वितीय रही। जूडो महिला वर्ग में रुद्रपुर 31वीं वाहिनी पीएसी प्रथम व 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार की टीम द्वितीय रही।
विज्ञापन
ताइक्वांडो पुरुष वर्ग में 31वीं वाहिनी पीएसी प्रथम व देहरादून की टीम द्वितीय रही। वहीं, ताइक्वांडो महिला वर्ग में रुद्रपुर 31वीं वाहिनी पीएसी पहले व 40वीं वाहिनी हरिद्वार की टीम दूसरे स्थान पर रही। वुशु पुरुष वर्ग में रुद्रपुर 31वीं वाहिनी पीएसी प्रथम व 46वीं वाहिनी पीएसी की टीम द्वितीय रही।
विज्ञापन
वुशु महिला वर्ग में रुद्रपुर 31वीं वाहिनी पीएसी पहले व हरिद्वार 46वीं वाहिनी पीएसी की टीम दूसरे स्थान पर रही। जिम्नास्टिक में रुद्रपुर 31वीं वाहिनी पीएसी प्रथम व हरिद्वार 40वीं वाहिनी की टीम द्वितीय स्थान पर रही। वहां 46वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक सुखबीर सिंह, सेनानायक ज्ञान सिंह नेगी, निरीक्षक नरेश चंद, सैन्य सहायक दिनेश उपाध्याय, गिरीश जोशी, ललित देवडी, खुर्शीद अली, मुन्ना राम, उमराव सिंह, गोपाल सिंह, होशियार सिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह, नरेंद्र कन्याल आदि थे।