फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Job In Japan For Uttrakhand

Udham Singh Nagar News: जापान में बुजुर्गों की सेवा करने का काम, मिलेंगे अच्छे दाम

Wed, 31 May 2023 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 31 May 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Job In Japan For Uttrakhand
रुद्रपुर। जापान में बुजुर्गों की सेवा करने के लिए उत्तराखंड में 21 से 27 वर्ष के युवाओं के लिए नौकरियां निकली हैं। विदेश में रोजगार करने के इच्छुक युवाओं को 90 हजार से डेढ़ लाख रुपये प्रतिमाह का वेतन मिलेगा। इससे पहले देहरादून में स्थित विदेश प्रकोष्ठ कार्यालय में युवाओं को चार माह का जापानी व अंग्रेजी भाषा और व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत भारत-जापान तकनीकी इंटर्न प्रशिक्षण कार्यक्रम में पंजीकरण शुरू हो गए हैं। इसमें युवाओं को पांच साल इंटर्न के रूप में रखा जाएगा। बीएसएसी नर्सिंग, जीएनएम, एएनएम, आयुष में एक साल का प्रमाणित कोर्स करने वाले युवा नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिन युवाओं ने कौशल विकास केंद्रों में जीडीए(जनरल ड्यूटी एसिस्टेंट), होम हेल्थ एड या अन्य हेल्थ प्रमोशन कोर्स उत्तीर्ण किए हैं, वह अपणि सरकार पोर्टल में ऑनलाइन आवेदन या नजदीकी सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण करा सकते हैं। चार माह के प्रशिक्षण के बाद युवाओं का टेस्ट लिया जाएगा। इसमें उत्तीर्ण होने पर सरकार की ओर से पांच साल का वीजा दिया जाएगा।
विज्ञापन


2017 मे साइन किया गया था एमओयू
वर्ष 2017 में युवाओं को जापान में नौकरी के लिए भारत सरकार व जापान के बीच एमओयू साइन किया गया है। इसी के तहत प्रदेश के युवाओं को जापान में नौकरी के लिए भेजा जा रहा है। जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत ने बताया कि युवाओं के लिए जापान में नौकरियां निकली हैं। अधिक से अधिक युवा पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



डेढ़ लाख के खर्च में 30 हजार अनुदान देगी सरकार
रुद्रपुर। युवाओं को विदेश में नौकरी करने के लिए डेढ़ लाख रुपये खर्च करने होंगे। इसमें युवाओं को चार माह का प्रशिक्षण और वीजा की फीस ली जाएगी। सरकार की ओर से 30 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा। युवाओं को विदेश में नौकरी करने के लिए सरकार की ओर से बैंक लोन भी दिलाया जाएगा।


यूके, यूएई, साउदी अरब, जर्मनी, यूएसए, सिंगापुर के लिए भी निकलेंगी नौकरियां
रुद्रपुर। प्रदेश सरकार की ओर से पहले चरण में युवाओं को जापान में नौकरी के लिए भेजा जा रहा है। इसके बाद यूके, यूएई, साउदी अरब, जर्मनी, यूएसए, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और सिंगापुर में भी भेजा जाएगा। इसमें भी विभिन्न तकीनीकी कोर्सों के लिए युवाओं को नौकरी के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed