जनसंवाद में संवाद कम विवाद ज्यादा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री हरीश रावत की जन संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने स्टेडियम के लिए भूमि तलाश करने, झाउपरसा में पुलिया निर्माण, सड़ासड़िया प्रतापपुर में मार्ग निर्माण, चांदा में लकड़ी की जगह आरसीसी पुल का निर्माण, दैवीय आपदा मद में एक करोड़ रुपए ब्लाक को देने, दाह ढाकी में पुलिया निर्माण की घोषणा की। जन संवाद में उठाए गए अन्य मामलों के लिए मुख्यमंत्री ने 2016-17 में हल करने का आश्वासन दिया।
विकास खंड परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने सीएम रावत का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने चार वर्षों में कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान कै. शेर सिंह दिगारी ने राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत आरक्षण, गगनदीप सिंह ने श्मशान घाट के जीर्णोद्धार, गणेश अग्रवाल ने आढ़तियों एवं किसानों से धान की खरीद का करोड़ों का भुगतान अदा नहीं करने वाले राइस मिलर के विरुद्ध कार्रवाई करने, ज्येष्ठ प्रमुख ने चांदा में लकड़ी के बजाय सीसी पुलिया बनाने, नवीन जोशी ने कंजाबाग रोड जल भराव से निजात दिलाने, पूर्व सैनिक गजेंद्र सिंह ने नाला खुलवाने, दीपक चंद ने बीकाम की कक्षाएं शुरु करने, क्षेत्र युवक समिति के गणेश मुंडेला ने 10 लाख तक के का युवक मंगल दल के माध्यम से करने का शासनादेश करने, राइस मिलर राजेश राणा ने रेलवे के रैक हेड प्वांइट खटीमा में करने, वन गुज्जर अली हुसैन ने वन भूमि से न हटाए जाने, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने दीपावली बोनस देने, कुंदन चंद ने खेल स्टेडियम बनवाने, कंचन राणा ने अपने अपहरण और उसकी बिकी हुई 15 बीघा जमीन का डेढ़ करोड़ रुपए दिलवाने की मांग की। जिसमें सीएम रावत ने अधिकांश पर त्वरित कार्रवाई की और अन्य समस्याओं पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को काम करने को कहा। जन संवाद की अध्यक्षता देवेंद्र जुनेजा और संचालन कांग्रेस जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट व सगीर अंसारी ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा, ब्लाक प्रमुख दान सिंह राणा, देवेंद्र चंद, महेश जोशी, प्रकाश तिवारी, हरीश बोरा, भुवन कापड़ी, दलजीत गोराया, वीरेंद्र रावत, अशोक बत्रा, सुभाष बत्रा, वीरेंद्र टंडन, रबीश भटनागर, राजकिशोर सक्सेना, महेंद्र सिंह, बाबी राठौर, देवेंद्र कन्याल, भूपेंद्र मेहता, राम सिंह जेठी, प्रकाश पांडे, मनोज वाधवा, भजन सिंह तलवार, बलकार सिंह, हीरा सिंह संधू, विमला मुंडेला, लक्ष्मी देवी, मनविंदर खैरा, किशोरी देवी, लीला चंद, मोहसिन बेग, नासिर खां, मेंहदी हसन, रासिद अंसारी, दया किशन कलोनी, डा. इंद्रजीत सिंह जोरा आदि थे।