फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   jibi pant me online parents meeting

जीबी पंत इंटर कॉलेज की नई पहल, ऑनलाइन पैरेंट्स मीटिंग से होगा समाधान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 02:59 PM IST
विज्ञापन
jibi pant me online parents meeting
काशीपुर। अभिभावकों को अपने बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई में आने वाली समस्याओं का समाधान स्कूल से मोबाइल पर करा सकते हैं। जीबी पंत स्कूल ने पहली बार ऑनलाइन पैरेंट्स मीटिंग लेकर अभिभावकों का समाधान कर नई पहल शुरू की है।
विज्ञापन
सोमवार को पं. गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज की शिक्षक-शिक्षिकाओं ने झूम एप के माध्यम से कक्षा 7 ए और बी सेक्शन के अभिभावकों की ऑनलाइन बैठक ली। दोनों सेक्शनों के करीब 45 छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने शिक्षिकाओं से बच्चों की घर के बाहर क्रिकेट खेलने सहित विभिन्न समस्याएं रखी। शिक्षिकाओं ने कोरोना महामारी के चलते बच्चों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर घर के अंदर ही खेलने का सुझाव दिया। शिक्षिका प्रगति शर्मा ने अभिभावकों को बताया कि अंग्रेजी विषय की दोनों पुस्तकों में चार-चार, विज्ञान के 5, एसएसटी के 3, हिंदी के 5, संस्कृत के 4, गणित के 4.2 चैप्टर पूरे हो चुके हैं। पढ़ाए गए चैप्टर को पूरा नहीं करने वाले छात्रों की कॉपियां चेक कर पाठयक्रम पूरा कराने, बच्चों का लेख सुधारने के लिए घर पर कुछ न कुछ लिखवाने के लिए कहा गया। अभिभावकों ने कहा, ज्यादा से ज्यादा बच्चों को ग्रुप से जोड़ा जाए जिससे उनकी भी पढ़ाई निरंतर हो सके।
विज्ञापन
वहां पर शिक्षक राजू गौतम, प्रगति शर्मा, शैली कौशिक, राखी भारद्वाज, शिल्पी चतुर्वेदी, रूपाली शर्मा, स्वेता, बिंदिया आदि थे। प्रधानाचार्य अजय शंकर कौशिक ने पैरेंट्स मिटिंग की समीक्षा की गई है। अभिभावकों से पढाई के समय अपने बच्चों को मोबाइल देने की अपील की गई है।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed