{"_id":"5796642e4f1c1b356421e793","slug":"jewelry-made-from-gold-locket-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":" सर्राफा दुकान से उड़ाया सोने का लॉकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्राफा दुकान से उड़ाया सोने का लॉकेट
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
Updated Tue, 26 Jul 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर में एसएसआई का घेराव करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
। एक सर्राफा दुकान में ग्राहक बनकर आई दो महिलाएं मौका देखकर सोने के लॉकेट पर हाथ साफ कर चलती बनीं। दोनों की यह करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना से भड़के लोगों ने कोतवाली में हंगामा कर एसएसआई का घेराव किया।
पुलिस ने दोनों महिलाओं की तलाश में चेकिंग अभियान भी चलाया, मगर कोई सफलता हाथ नहीं लगी। व्यापार मंडल ने चोरों को पकड़ने या सुराग देने वाले को 5100 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
नगर निगम परिसर में रमेश अरोरा की ज्योत कुंज नाम से सर्राफा की दुकान है। सोमवार की दोपहर दो महिलाएं ग्राहक बनकर दुकान में आईं और जेवर देखने लगीं। दुकानदार की नजर से बचकर दोनों ने शोकेस में रखे 8 ग्राम के सोने का एक लॉकेट चोरी कर लिया।
विज्ञापन
दुकानदार रमेश अरोरा ने बताया दोनों महिलाएं नए-नए डिजाइन दिखाने की बात कहती रही। यह सब महिलाएं काफी देर तक करती रहीं और फिर जेवर पसंद नहीं आने की बात कहकर दुकान से चलती बनीं।
संदेह होने पर जब उसने दुकान में रखे जेवरों की जांच की तो दुकान से सोने का लॉकेट गायब था। दोनों महिलाओं की कारगुजारी सीसीटीवी में कैद हो गई।
उधर घटना से भड़के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर एसएसआई लाखन सिंह का घेराव कर शहर बढ़ती अपराधिक घटनाओं पर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि नगर में इस प्रकार की यह पहली घटना नहीं है।
पहले भी कई बार चोर रंगे हाथ पकड़े जा चुके हैं। इस तरह की महिलाओं का निशाना सर्राफा की दुकानें रहती हैं। एसएसआई ने जल्द आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव सेतिया ने दोनों आरोपियों को पकड़वाने वाले को 5100 रुपये का इनाम व्यापार मंडल की तरफ से देने की घोषणा की।
सर्राफा की दुकान से सोने का लॉकेट चुराने वाली महिलाओं के तार मुरादाबाद के गिरोह से जुड़े होने का अंदेशा जताया जा रहा है। पूर्व में भी जो मामले घटित हुए, उनमें ज्यादातर गिरफ्तार मुरादाबाद के ही थे।
संडे मार्केट में महिला का पर्स उड़ाने के आरोप में पकड़ी गई मुरादाबाद की एक महिला को न्यायालय से तीन महीने की सजा भी सुना चुकी है।