फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Jewelry, cash and fled predatory traps the bride W routed through marriage broker

जेवर नगदी समेटकर भागी लुटेरी दुल्हन दलाल के माध्यम से कराई थी शादी

Fri, 25 Nov 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर Updated Fri, 25 Nov 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

दलाल के जरिए शादी कराना एक युवक को भारी पड़ गया। 50 हजार देकर की गई शादी के तीसरे ही दिन दुल्हन दूल्हे को नशीला पदार्थ खिलाकर चांदी के जेवर लेकर फरार हो गई। दूल्हे के पिता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।


मंगलवार को विजयनगर निवासी विनोद का प्रीति नाम की युवती के साथ पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास शिव मंदिर में विवाह संपंन हुआ था। दुल्हन पक्ष की ओर से शादी में कोई शामिल नहीं था। शुक्रवार सुबह जब विनोद और परिजन सोकर उठे तो दुल्हन उन्हें घर पर नहीं मिली। दूल्हे के पिता रामचंद्र ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। उसका पुत्र विनोद भी पुताई का काम करता है। बताया कि उनके घर स्वार रामपुर के एक युवक का आना-जाना था। युवक ने उनसे 50 हजार रुपए लेकर बेटे का विवाह कराने की बात कही। बताया गया था कि लड़की रुद्रपुर के एक गरीब परिवार से है। युवक ने कहा कि युवती के माता-पिता कहीं गए हैं।
विज्ञापन



रामचंद्र ने बताया कि मंदिर में शादी की गई और उक्त युवक ने ही कन्यादान किया। बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे उसके पुत्र विनोद ने उसे जगाकर कहा कि प्रीति कमरे में नहीं है, वह कहीं भाग गई है। कमरे की खिड़की की जाली बाहर से उखड़ी है। आसपास प्रीति की खोजबीन की गई, लेकिन वह नहीं मिली। रामचंद्र के अनुसार प्रीति अपने साथ चांदी का हार, कमर में बांधने वाली तगड़ी, सोने का नाक फूल, कान के कुंडल, तीन हजार रुपए भी ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि प्रीति ने रात को विनोद को नशीला पदार्थ भी खिलाया, जिससे वह गहरी नींद में सो गया। अनुमान जताया कि दुल्हन के साथियों ने बाहर से खिड़की की जाली उखाड़ी होगी, जिससे निकलकर वह फरार हो गई। उन्होंने कहा कि दुल्हन की खोजबीन की जा रही है। उसके बाद ही तहरीर देने की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed