{"_id":"67d3232ec54725e8070a4ea4","slug":"jewellery-made-for-sons-wedding-by-cutting-bag-kept-in-bus-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-122060-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बस में रखे बैग को काटकर बेटे की शादी के लिए बनवाए जेवर पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बस में रखे बैग को काटकर बेटे की शादी के लिए बनवाए जेवर पार
Thu, 13 Mar 2025 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 13 Mar 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। एक बस में रखे दंपती के बैग को काटकर अज्ञात लोगों ने बेटे की शादी के लिए बनवाए 3.70 लाख के जेवर चोरी कर लिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
रामपुर के बिलासपुर स्थित ग्राम बलखेड़ा निवासी कैलाश ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि वे चंडीगढ़ के धनास में नौकरी करते हैं। वे पत्नी के साथ चंडीगढ़ से घर आ रहे थे। आठ फरवरी की सुबह छह बजे वे रुद्रपुर रोडवेज बस स्टेशन पर उतर गए। दस मिनट के बाद वे रुद्रपुर से बिलासपुर को जा रही बस में बैठे। उनके पास चार बैग थे, जिनमें से एक में बेटे की शादी के लिए बनाए जेवरात रखे थे।
रुद्रपुर से उनको पीछे से धक्का देकर बस में पांच लोग चढ़े और फिर उतर गए थे। कुछ ही देर बाद उन्होंने जेवरात वाला बैग देखा तो वह कटा हुआ था। उसमें रखे सभी जेवरात गायब थे। कहा कि पांच लोगों ने बैग को काटकर तीन लाख 70 हजार रुपये का सोने का मांग टीका, नथ, दो मंगलसूत्र, एक जोड़ा झुमकी, तीन अंगूठी, हीरे की एक अंगूठी, सोने का लौकेट, चांदी के दो कमरबंद सहित अन्य जेवर पार कर लिए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर चोरी किए जेवरात बरामद कराने की मांग की है।