Udham Singh Nagar News: आरओबी के पास खुले नाले में गिरी जीप, बाल-बाल बचा चालक
बाजपुर रोड पर बने आरओबी की सर्विस रोड के किनारे खुले नाले में सोमवार को एक फैक्टरी की जीप गिर गई। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया।
विस्तार
बाजपुर रोड पर बने आरओबी की सर्विस रोड के किनारे खुले नाले में सोमवार को एक फैक्टरी की जीप गिर गई। हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
सोमवार को एक पेपर मिल की जीप आरओबी सर्विस रोड पर खुले नाले में जा घुसी। गनीमत रही इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। इससे पहले बीती 12 सितंबर की सुबह काशीपुर रोडवेज डिपो की बस नाले में घुस गई थी। उस वक्त कई सवारियां मामूली रूप से चोटिल हो गई थीं। रोडवेज डिपो के कार्यशाला प्रभारी मोहम्मद यामीन ने बताया कि नाला खुला होने से बसों के आवागमन में परेशानी हो रही है।
बाजपुर रोड पर सर्विस रोड के पास नाला खुले होने का मामला संज्ञान में आया है। सर्विस रोड के नालों को जल्द ही सही कराया जाएगा।
- प्रवीण कुमार, ईई, एनएचएआई