{"_id":"5a19b5bf4f1c1bd9798bef2a","slug":"jcb-uprooted-65-meter-road-under-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी लगाकर उखड़वा दी 65 मीटर निर्माणाधीन सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीबी लगाकर उखड़वा दी 65 मीटर निर्माणाधीन सड़क
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खटीमा में खेत से अवैध रूप से होता मिट्टी खनन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम कचनालगाजी में कुमाऊं कालोनी से मानपुर रोड को जोड़ने वाली निर्माणाधीन सड़क को एक महिला ने जेसीबी मशीन मंगवाकर करीब 65 मीटर तक खोद दिया। उसने उखाड़ी गई सामग्री दोनों ओर लगवाकर सड़क बंद करा दी। महिला का कहना है कि लोनिवि उसकी आराजी (संपत्ति) में सड़क का निर्माण कर रही है। सूचना पर लोनिवि के एई ने मौका मुआयना कर मामले की शिकायत पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से की है।
विज्ञापन
ग्राम कचनालगाजी में कुमाऊं कॉलोनी से मानपुर बिजली घर तक 900 मीटर सड़क के डामरीकरण का टेंडर हुआ है। ठेकेदार ने इस सड़क पर पत्थर डलवाकर कोलतार युक्त बजरी डालना शुरू कर दिया है। दो दिन पूर्व एक महिला व उसके पुत्र ने जेसीबी मंगवाकर करीब 65 मीटर सड़क खोदकर उखाड़ दी। सामग्री दोनों ओर लगवाकर सड़क बंद करा दी। जिससे इस मार्ग पर ग्राम कचनालगाजी, मानपुर व फिरोजपुर आदि गांवों के लोगों की आवाजाही पूरी बंद हो गई। महिला का कहना है कि उक्त रोड उसके खेत से होकर गुजार रही है। जबकि सड़क की आराजी को कुछ डीलरों ने प्लॉटिंग कर बेच दिया है।
विज्ञापन
महिला द्वारा सड़क बंद किए जाने के विरोध में ग्रामीण लामबंद हो गए हैं। ग्राम प्रधान पति कुलवंत सिंह का कहना है कि उक्त रोड चकबंदी के समय 1975 से चल रही है। उन्होंने इस संबंध में संयुक्त मजिस्ट्रेट विनीत तोमर से शिकायत की है। उनका कहना है कि विवाद निपटने तक भले ही सड़क का डामरीकरण रोक दिया जाए। लेकिन आम रास्ता बंद नहीं होना चाहिए। उनके अलावा उपप्रधान राजेंद्र सिंह लाड़ी, रामप्रसाद, सुरेंद्र सिंह व जसपाल सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर रोड खुलवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
महिला द्वारा अनाधिकृत रूप से सड़क खुदवाकर आम रास्ता बंद कर दिया गया है। मौके पर निरीक्षण के लिए विभाग के एई शंकर सिंह जड़ौत को भेजा गया था। मौके पर 65 मीटर सड़क खुदी पाई गई है। मामले की शिकायत पुलिस व प्रशासन से कर दी गई है।
यूसी बहुगुणा, ईओ, लोनिवि काशीपुर।
महिला द्वारा अपने खेत खसरा संख्या 311/2 से सड़क निकाले जाने की शिकायत की गई है। इस संबध में तहसीलदार से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के उपरांत यथोचित कार्रवाई की जाएगी।
विनीत तोमर, संयुक्त मजिस्ट्रेट, काशीपुर।