फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   JCB roared on four illegal colonies in Kichha and Kashipur

Udham Singh Nagar News: किच्छा और काशीपुर में चार अवैध काॅलोनियों पर गरजी जेसीबी

Fri, 03 May 2024 03:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 03 May 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
JCB roared on four illegal colonies in Kichha and Kashipur
किच्छा में अवैध निर्माण तोड़ती जेसीबी। संवाद

विज्ञापन
रुद्रपुर। जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) की ओर से अवैध कालोनियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। डीडीए ने राजस्व और पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए किच्छा और काशीपुर में चार अवैध कालोनियों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इस दौरान काॅलोनियों में बनी चार दुकानें और एक भवन को सील किया गया।

डीडीए उपाध्यक्ष अभिषेक रूहेला की ओर से चार अनाधिकृत कालोनियों के ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किए गए थे। बृहस्पतिवार को डीडीए की टीम ने किच्छा में बंडिया स्थित डिग्री कालेज के पास और ग्राम सोनेरा में दो अनाधिकृत कालोनियों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इस दौरान जेसीबी से सड़क, नाली सहित अन्य निर्माण ध्वस्त किए गए।
विज्ञापन

काशीपुर में एसडीएम अभय प्रताप सिंह की अगुवाई में टीम ने सत्यम पैलेस के सामने टांडा रोड में एक और ग्राम कुंडा में गुरुद्वारे के सामने एक काॅलोनी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। काॅलोनी में बनाए गए एक भवन और चार दुकान भी सील की गईं। डीडीए उपाध्यक्ष रूहेला ने कहा कि भविष्य में भी अनाधिकृत कालोनियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कॉलोनाइजरों और आम लोगों से मानचित्र/तलपट मानचित्र स्वीकृत कराने के बाद ही निर्माण करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed