फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   JCB demolishing the house of murder accused Mushtaq in sitarganj

पूजा हत्याकांड: जेसीबी गरजीं तो खुली नींद...बाहर का मंजर देखा तो उड़े होश, घरों से निकलने लगे तो टीम ने रोका

Tue, 06 May 2025 02:32 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 06 May 2025 02:32 PM IST
सार

गौरीखेड़ा गांव में जेसीबी मशीनें हत्यारोपी मुश्ताक के घर पर गरजीं। गांव के लोग गहरी नींद से जाग गए। अचानक से इतना शोर सुनकर बाहर का मंजर जानना चाहा। लोग अपने घरों से बाहर निकलने को हुए, वहां मौजूद फोर्स ने उन्हें रोक दिया। 

विज्ञापन
JCB demolishing the house of murder accused Mushtaq in sitarganj
हत्यारोपी मुश्ताक के घर को ध्वस्त करती जेसीबी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरीखेड़ा गांव में सोमवार तड़के तीन बजे जैसे ही जेसीबी मशीनें हत्यारोपी मुश्ताक के घर पर गरजीं। गांव के लोग गहरी नींद से जाग गए। अचानक से इतना शोर सुनकर बाहर का मंजर जानना चाहा। जैसे ही लोग अपने घरों से बाहर निकलने को हुए। वहां मौजूद पुलिस ने फोर्स ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद सुबह करीब सात बजे तक चली कार्रवाई के दौरान घरों में दुबके रहे और खिड़कियों से पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई को देखते रहे।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन की टीम गौरीखेड़ा गांव पहुंचकर दो जेसीबी से मुश्ताक के घर को ढहाना शुरू किया। चार घंटे तक लगातार जेसीबी चलीं और अवैध भूमि पर बना मकान गिराया गया। बताया कि पहले तो कार्रवाई को लेकर उनके कुछ समझ में नहीं आया। अचानक इतनी बड़ी फोर्स देखकर वह चौंक पड़े थे। लेकिन बाद कार्रवाई का पता चलने पर उन्होंने प्रशासन को पूरा सहयोग करते हुए अपने घरों में ही रहे। कार्रवाई के दौरान टीम के पास दूर-दूर तक कोई नजर नहीं आया। अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई करने के बाद घर के मलबा को दूर फेंक दिया गया।

विज्ञापन

बाहर के व्यक्तियों की ओर से अवैध रूप से भूमि पर कब्जे और निर्माण की शिकायतें आती रहती हैं। अनुसूचित जाति की भूमि पर कब्जा किया गया था। उसकी विधिक कार्रवाई कराते हुए उन्होंने स्वयं कब्जा हटाया। पुलिस और प्रशासन सहायता के लिए वहां पर मौजूद था।- नितिन भदौरिया, डीएम, यूएस नगर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed