{"_id":"688290da405064cf920c9c32","slug":"jayanagar-feeder-is-expected-to-be-separated-after-the-elections-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-127634-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: चुनाव के बाद जयनगर का फीडर अलग होने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: चुनाव के बाद जयनगर का फीडर अलग होने की उम्मीद
Fri, 25 Jul 2025 01:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिला मुख्यालय के नजदीक जयनगर क्षेत्र में अक्सर रहने वाले बिजली संकट से निजात मिलने की उम्मीद जगी है। जयनगर क्षेत्र को अशोक लीलेंड कंपनी के पास स्थित आईटीबीटी फीडर से जोड़ने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जयनगर क्षेत्र में हर रोज दिन के साथ ही रात में भी बिजली की आपूर्ति में व्यवधान आता है। यूपीसीएल के अधिकारी जयनगर क्षेत्र को बिजली की आपूर्ति करने वाले फीडर की लंबाई अधिक होने के कारण अक्सर बिजली की आपूर्ति बाधित होने का हवाला देते हैं। जयनगर क्षेत्र को टांडा के फीडर से बिजली की आपूर्ति की जाती है। कहीं भी लाइन में व्यवधान आया तो पूरे इलाके की बिजली काटनी पड़ती है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए यूपीसीएल के मुख्य अभियंता वितरण नरेंद्र टोलिया ने बीते जून में जयनगर क्षेत्र को अशोक लीलेंड कंपनी के पास स्थित आईटीबीटी फीडर से जोड़ने के निर्देश मातहतों को दिए थे। यूपीसीएल के उपखंड अधिकारी अंशुल मदान ने बताया कि इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर अधीक्षण अभियंता को दिया गया है। आचार संहिता के कारण प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिल सकी है। आचार संहिता हटने के बाद प्रस्ताव स्वीकृत हो जाएगा। जयनगर का अलग फीडर बनाया जाएगा। फिर बिजली का संकट नहीं रहेगा।
विज्ञापन