फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Jawan Prakash Singh cremated with military honors

Udham Singh Nagar News: सैन्य सम्मान के साथ जवान प्रकाश सिंह की अंत्येष्टि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Jawan Prakash Singh cremated with military honors
बाजपुर में शहीद सैनिक को सलामी देते सेना के जवान। संवाद - फोटो : KASHIPUR
बाजपुर। गांव थापकनंगला निवासी सेना के जवान प्रकाश सिंह का पार्थिव शरीर मंगलवार को घर पहुंचा। शाम को सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। सेना के जवानों ने प्रकाश सिंह को अंतिम सलामी दी।
विज्ञापन

कोलकाता के कंचन पारा में तैनात गांव थापकनंगला निवासी सेना के जवान प्रकाश सिंह (32) के पेट में शनिवार को दर्द हुआ था। अस्पताल में इलाज के दौरान प्रकाश सिंह का निधन हो गया था। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार सुबह विमान से प्रकाश की पार्थिव देह दिल्ली लाई गई। वहां से सेना की गाड़ी से शाम करीब तीन बजे पार्थिव शरीर उनके आवास पर लाया गया। उनकी पत्नी जसवीर कौर सहित अन्य परिजन बदहवास हो गए।
विज्ञापन

अंतिम दर्शन के बाद अंतिम यात्रा उनके खेत में पहुंची। इस दौरान सेना जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी। सेना की टीम ने सैनिक की पत्नी जसवीर कौर को तिरंगा भेंट किया। राज्यपाल की तरफ से एसपी सिटी हल्द्वानी हरवंश सिंह, सीएम के प्रतिनिधि के रूप में विधायक अरविंद पांडेय व डीएम के प्रतिनिधि के रूप में एसडीएम आरसी तिवारी ने पुष्प अर्पित किए। इसके अलावा पूर्व सांसद बलराज पासी, पूर्व दर्जा मंत्री राजेश कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति अध्यक्ष एनडी जोशी सहित पुष्प अर्पित किए। जवान के भाई सुच्चा सिंह, रमेश सिंह व प्रेम सिंह ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम यात्रा में ये रहे शामिल
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बीएस धपोला, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता, महिला मोर्चा जिला महामंत्री उमा जोशी, संत केशर सिंह स्मृति सहायता कोष उत्तराखंड के उपाध्यक्ष लाल सिंह, देवभूमि भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति एनडी जोशी, जीत सिंह, ओंकार सिंह, परमजीत सिंह पम्मा, डीके जोशी, कैप्टन लक्ष्मण मेहरा, वीरेंद्र सिंह, सीओ भूपेंद्र भंडारी आदि। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed