फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Jaspur youth died in a road accident in Saudi Arabia

Udham Singh Nagar News: जसपुर के युवक की सऊदी अरब में सड़क हादसे में मौत

Wed, 07 May 2025 01:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 07 May 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Jaspur youth died in a road accident in Saudi Arabia
जसपुर। सउदी अरब में जसपुर के एक युवक की सड़क हादसे में जान चली गई। इसी माह की 25 तारीख को उसे अपने घर आना था। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


मोहल्ला नई बस्ती डेरिया निवासी मोहम्मद सलमान (25) पुत्र अहमतुल्लाह सऊदी अरब के रियाद की एक कंपनी में ट्रक मैकेनिक के फील्ड वर्कर का काम करता था। पांच मई की रात आठ बजे वह रियाद से लगभग 250 किमी दूर होता तमीमी (सऊदी अरब) में ट्रक रिपेयर करने जा रहा था। उसके साथ उसका एक भारतीय दोस्त मोहम्मद रिजवान (28) पुत्र मोहम्मद इस्लाम निवासी शरीफनगर (मुरादाबाद, यूपी) भी साथ में था। दोनों युवक कंपनी की हायलेक्स कार में सवार थे। बताते हैं कि रियाद-होता तमीमी के दुबई मार्ग पर उनकी कार का टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ से टकराकर पलट गई। इससे सलमान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि रिजवान गंभीर रूप से घायल हो गया। सऊदी अरब में मृतक के दोस्त मोहम्मद अफजाल ने बताया कि लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायल रिजवान को होता तमीमी (सउदी अरब) के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। और शव को इसी अस्पताल में रखा गया। उनकी ओर से घटना के बाद परिजनों को सूचना दी गई।


घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए गया था विदेश

जसपुर। मृतक के पिता अहमतुल्ला कार चालक हैं। घर की आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए उन्होंने अपने पुत्र मोहम्मद सलमान को सऊदी अरब भेजा था। वह पिछले सात सालों से घर का खर्च उठा रहा था। उसकी एक बड़ी बहन भी है। सलमान के कंधों पर बहन के विवाह की जिम्मेदारी थी। अहमतुल्लाह ने बताया कि सलमान दो वर्ष पूर्व अपने चाचा के निधन पर घर आया था। उसके बाद अब उसे 25 मई को घर आना था। उन्होंने बताया कि शव को घर लाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed