फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Jaspur Kunda youth cheated abroad

UK News: कुंडा के युवक के साथ विदेश में धोखा, नौकरी के नाम पर साइबर ठगी के लिए बनाया बंधक; जानें पूरा मामला

Sat, 18 Oct 2025 01:05 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 18 Oct 2025 01:05 PM IST
सार

अच्छी नौकरी के लिए विदेश गए युवक को साइबर गिरोह ने बंधक बना लिया। वे युवक से साइबर ठगी के लिए कॉलिंग कराने के साथ उसका उत्पीड़न कर रहे हैं।

विज्ञापन
Jaspur Kunda youth cheated abroad
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

अच्छी नौकरी के लिए विदेश गए युवक को साइबर गिरोह ने बंधक बना लिया। वे युवक से साइबर ठगी के लिए कॉलिंग कराने के साथ उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बैलजुड़ी निवासी मोहम्मद शाहनवाज (23) ने नौकरी के लिए टेलीग्राम पर आए विज्ञापन में दिए नंबरों पर विदेशी कंपनी से संपर्क किया था। इसमें बैंकॉक में एडिटिंग और डिजाइन के लिए नौकरी का ऑफर था। विज्ञापन में दिए गए नंबर पर पासपोर्ट की फोटो भेजने के बाद वहां से दो माह का टूरिस्ट वीजा आ गया था।

विज्ञापन


शाहनवाज की मां नफीसा बेगम ने बताया कि 28 अगस्त को उसका बेटा अपने खर्च से फ्लाइट की टिकट लेकर दिल्ली से बैंकॉक पहुंच गया था। वहां उसे दो लोगों ने शहर में घुमाया था। दोनों ने उसे 29 अगस्त को एक होटल में ठहरा दिया था। यहां से कुछ लोगों ने बेटे को बोट से म्यांमार पर बॉर्डर पर छोड़ दिया। यहां से बेटे को किसी वाहन से म्यांमार और थाइलैंड के बीच छोड़ा गया। वहां पर एक कंपनी के लोग उससे साइबर ठगी का कार्य करवा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed