{"_id":"68decb842ffe095b0d041f75","slug":"jaspur-is-expected-to-get-plenty-of-water-from-the-new-pipeline-kashipur-news-c-235-1-ksp1007-133016-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: नई पाइप लाइन से जसपुर को भरपूर पानी मिलने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: नई पाइप लाइन से जसपुर को भरपूर पानी मिलने की उम्मीद
Fri, 03 Oct 2025 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 03 Oct 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। जसपुर में आए दिन जर्जर पेयजल लाइन की वजह से लोगों को परेशानी होती है। स्थानीय लोगों की मांग पर अब पेयजल निगम की ओर से जसपुर में पाइप लाइन को बदला जाएगा। इसके बाद स्थानीय लोगों को पेयजल संकट से निजात मिलेगी। इसके लिए पेयजल निगम ने 140 करोड़ की कार्ययोजना तैयार की है।
जसपुर की बात करें तो यहां पर 20 वार्ड हैं। इनमें करीब 60 हजार की आबादी रहती है। जसपुर में 30 साल पहले पेयजल लाइन बिछाई गई थी जो अब जीर्णशीर्ण हो चुकी है। इससे स्थानीय लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ता है।
उनकी मांग पर पेयजल निगम की ओर से जसपुर में सभी पाइप लाइनों को बदलने का प्रस्ताव बनाया जा रहा है। नई पाइप लाइन बिछने के बाद लोगों को पेयजल समस्या से निजात मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
पांच जोन में बदली जाएगी पाइप लाइन
पूरे जसपुर में पेयजल लाइन बदलने के लिए पांच जोन बनाए जाएंगे। एक जोन में काम पूरा होने के बाद दूसरे जोन में काम किया जाएगा। पाइप लाइन बदलने के काम में समय जरूर लगेगा लेकिन काम पूरा होने के बाद लोगों को इसका फायदा मिलेगा। भविष्य में जीर्णशीर्ण पाइप लाइन की वजह से पानी नहीं आने की समस्या से निजात मिलेगी।
183 किलोमीटर की पाइप लाइन बिछेगी
जसपुर के पांच जोन में विभाग की ओर से 183 किमी की पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसके अलावा 14 पंप हाउस, चार ओवरहेड टैंक बनाए जाएंगे। यह पूरी कार्ययोजना 140 करोड़ की है जिसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा रहा है।
कोट -
जसपुर नगर में पेयजल लाइन बदलने की कार्य योजना का एक प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा रहा है। मंजूरी मिलने के बाद कार्य किया जाएगा। - विजय पाल, अधिशासी अभियंता, पेयजल निगम