फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Jaspur BRC Head Dismissed

Udham Singh Nagar News: जसपुर के बीआरसी प्रभारी को हटाया गया

Sun, 11 May 2025 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 11 May 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Jaspur BRC Head Dismissed
रुद्रपुर। जिला शिक्षाधिकारी बेसिक ने जसपुर के बीआरसी प्रभारी पंकज कुमार को बीआरसी प्रभारी के पद से हटाने के साथ ही मूल विद्यालय भेजने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही उनको प्रतिकूल प्रविष्टि भी दे दी है।
विज्ञापन

जिला शिक्षाधिकारी बेसिक हरेंद्र कुमार मिश्र ने आठ मई को जारी आदेश में कहा है कि मूल रूप से राजकीय प्राथमिक विद्यालय निस्सरवाला द्वितीय (जसपुर) में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात बीआरसी प्रभारी पंकज कुमार के खिलाफ कई शिकायतें मिली थीं।
विज्ञापन

जांच में आरोपी की पुष्टि हुई थी। उन्होंने बीआरसी प्रभारी रहते हुए विभागीय नियमों, आदेशों की अवहेलना की है। प्रशिक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों को गंभीरता से न लेने, निर्धारित समय से पूर्व प्रशिक्षण छोड़कर जाने जैसी अव्यवस्थाओं को बढ़ावा दिया है। कार्य संपादन में शिथिलता बरती गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा है कि पंकज कुमार ने अपने मूल विद्यालय में जूता, बैग की धनराशि डीबीटी न कर जूता और बैग क्रय कर छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराया। विभागीय आदेश से विकासखंड के विद्यालयों को अवगत नहीं कराया।
इस कारण 31 विद्यालयों में भी इसी प्रकार की अनियमितताएं की गई। उक्त कृत्य न केवल गंभीर वित्तीय अनियमितता का द्योतक है बल्कि इससे उनकी सत्यनिष्ठा भी संदिग्ध परिलक्षित होती है। इसलिए उनको तत्काल प्रभाव से बीआरसी प्रभारी के पद से हटाया जाता है।

पंकज कुमार अपने मूल विद्यालय में योगदान देंगे। शिक्षक को 2024-25 की प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की गई है। भविष्य में विद्यालय के अतिरिक्त कोई भी महत्वपूर्ण दायित्व देने से प्रतिबंधित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed