फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Jan Aushadhi Kendra's stock sealed, records of two medical stores found incomplete

Udham Singh Nagar News: जन औषधि केंद्र का स्टॉक सील, दो मेडिकल स्टोर के अधूरे मिले अभिलेख

Thu, 19 Jun 2025 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 19 Jun 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Jan Aushadhi Kendra's stock sealed, records of two medical stores found incomplete
बाजपुर। वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार ने संयुक्त टीम के साथ क्षेत्र के तीन मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। इससे मेडिकल संचालकों में खलबली मच गई। इस दौरान खामियां मिलने पर गांव नंदपुर नरका टोपा स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के स्टॉक को सील कर दिया।
विज्ञापन

उसके लाइसेंस को निलंबन करने की संस्तुति की गई है, जबकि दो मेडिकल स्टोर संचालकों को अभिलेख पूर्ण कर दो दिन के भीतर सत्यापन कराने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार टीम के साथ बुधवार को बाजपुर पहुंचे। भनक लगते ही नगर क्षेत्र के कई मेडिकल संचालक दुकानों के शटर बंद कर खिसक गए। टीम ने गांव नंदपुर नरका टोपा स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर छापा मारा। इस दौरान दवाइयों का सेल परचेज सहित अन्य कई खामियां मिली। इस पर केंद्र के स्टॉक को सील कर दिया। लाइसेंस को निलंबित करने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने नगर के न्यू लाइट मेडिकल और स्वाति मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इन दोनों मेडिकल स्टोरों पर अभिलेख अधूरे मिले। इस पर संचालकों को दो दिन के भीतर सत्यापन कराने और अभिलेख पूर्ण करने की सख्त हिदायत दी गई। टीम में औषधि निरीक्षक शुभम कोटनाला, निधि शर्मा, हर्षिता आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed