फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Jam in Khatima, people are getting worried, officers are ignorant

Udham Singh Nagar News: खटीमा में जाम, जनता हो रही परेशान, अधिकारी बने अंजान

Tue, 09 Jan 2024 10:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 09 Jan 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
Jam in Khatima, people are getting worried, officers are ignorant
खटीमा मुख्य चौराहे पर जाम मे फंसे वाहन। -संवाद
खटीमा। खटीमा बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण, अवैध पार्किंग के साथ ही पुलिस-प्रशासन की अनदेखी से जनता रोज जाम से जूझ रही है। मंगलवार को भी खटीमा मुख्य चौक से सितारगंज मार्ग, टनकपुर मार्ग, पीलीभीत मार्ग और मेलाघाट मार्ग पर दिनभर वाहन जाम में फंसे नजर आए।
विज्ञापन

खटीमा बाजार क्षेत्र में फुटपाथ पर अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के चलते सड़कें संकरी हो गई है इसके अलावा आड़े तिरछे खड़े ई-रिक्शा, निजी बसें, कार आदि भी जाम लगने की प्रमुख वजह है।
विज्ञापन

मंगलवार को भी खटीमा बाजार क्षेत्र में दिनभर वाहन रेंगते नजर आए। इस दौरान एक दूसरे से वाहन टकराने पर चालकों में कहासुनी और हाथापाई की नौबत भी बन गई।
बाजार पुलिस चौकी प्रभारी संदीप पिलख्वाल ने कहा कि बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए मुख्य चौक पर पुलिस कर्मी तैनात किए हैं। जाम को तुरंत खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------------------------------


वेंडिंग जाेन न होने से भी अतिक्रमण की समस्या
खटीमा। खटीमा में वेंडिंग जाेन न होेने से राजकीय थारू इंटर कॉलेज मार्ग से लेकर पुरानी तहसील मार्ग पर जगह-जगह अतिक्रमण है। नगर पालिका की ओर से ठेला-फड़ व्यापारियों के लिए वेंडिंग जोन न बनाए जाने से जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। जबकि वर्तमान में पालिका के प्रशासक के पद पर स्वयं एडीएम ने प्रभार ग्रहण किया है। संवाद
-------------------------------------------------------------
क्षेत्र में जाम लगाने वाले वाहन स्वामियों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सड़क किनारे फड़, टुक-टुक आदि को पालिका के सहयोग से हटवाया जाएगा। - वीर सिंह, एएसपी, खटीमा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed