{"_id":"c44c88fc619b5097caa49d0455b38d5e","slug":"jailed-three-rogues-caught-robbing-plan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की योजना बनाते पकड़े गये तीन बदमाशों को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट की योजना बनाते पकड़े गये तीन बदमाशों को जेल भेजा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ गदरपुर।
Updated Thu, 07 Jan 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूट की योजना बनाते हुए ग्रामीणों द्वारा पकड़कर पुलिस को सौंपे गये तीन बदमाशों को मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है, जबकि फरार एक अन्य आरोपी की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
बीते मंगलवार की रात्रि करीब 12 बजे गूलरभोज से घर लौटते समय ग्राम पलकाचौड़ निवासी पूरन सिंह और विजय सिंह को चार बदमाशों द्वारा रोककर बाइक लूटने के प्रयास पर शोर मचाने पर ग्रामीणों ने बदमाशों को दबोच लिया। इसमें एक बदमाश भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए बदमाशों में गुरजीत सिंह निवासी दलपुरा, जगरूप सिंह निवासी रोशनपुर एवं गुरजीत सिंह निवासी रायपुर चूनावाला को पुलिस को सौंपा गया था, जबकि उनका एक साथी जसवीर सिंह उर्फ पिच्चू निवासी बहरा बजीर खानपुर मौके से भाग निकला था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मौके पर पकड़े गये तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार राणा ने बताया कि फरार चौथे बदमाश जसवीर सिंह उर्फ पिच्चू की खोजबीन के लिए पुलिस कर्मियों को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि जसवीर सिंह उर्फ पिच्चू पर पूर्व में भी कई गंभीर आरोप लगे हैं, जिसको जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।