फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Jail

कैदी की मौत पर रहस्य बरकरार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Jail
सितारगंज में मृतक कैदी जीवन सिंह का पंचनामा कराते तहसीलदार परमेश्वरी लाल गंगवार। - फोटो : SITARGANJ
संपूर्णानंद शिविर (खुली जेल) के कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का रहस्य बरकरार है। घटना को लेकर एसएसपी ने एसपी सिटी को जांच के आदेश दिए हैं। उधर, मृत कैदी के भतीजे ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर देने और शासन-प्रशासन से न्याय की गुहार लगाने की बात कही है। एसपी सिटी ने सिडकुल चौकी पहुंचकर पुलिस और जेलर से मामले में जानकारी ली। कोतवाल को घटनास्थल का मौका मुआयना कर बारीकी से जांच करने को कहा। खबर लिखे जाने तक मृतक के परिजन नहीं पहुंच सके थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर शाम हत्या के दोष में आजीवन कारावास की सजा काट रहे रावल गांव जिला पिथौरागढ़ निवासी जीवन सिंह (45) पुत्र गुमान सिंह के सिर और दाहिनी आंख के ऊपर भौंह पर गंभीर चोट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतक के बायें हाथ में भी सूजन थी। कैदी की मौत से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया था। जेलर ने देर रात ही मृतक को नगर के सीएचसी भेज दिया था। जहां सारी रात शव जेल कर्मियों और पुलिस की निगरानी में पड़ा रहा। फोन पर सूचना मिलने पर परिजन पिथौरागढ़ से सितारगंज के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

फोन पर हुई बातचीत में कैदी जीवन सिंह की मौत मामले में भतीजे ने हत्या की आशंका जताई है। भतीजे सुनील बिष्ट ने फोन पर बताया कि शव विच्छेदन गृह में पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टर से बात होने पर उन्होंने धारदार हथियार से वार करना बताया। कहा कि उनकी हत्या हुई है। वह इस मामले में तहरीर देंगे और शासन और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने एसपी सिटी देवेंद्र पींचा को जांच के निर्देश दिए हैं। एसपी सिटी ने सिडकुल चौकी पहुंचकर कोतवाल सलाहउद्दीन, चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह व जेलर जयंत पांगती से मामले की जानकारी ली। एसपी सिटी ने कोतवाल सलाहउद्दीन को घटनास्थल का मुआयना और जांच के भी निर्देश दिए है। इधर, दोपहर को तहसीलदार परमेश्वरी लाल गंगवार की मौजूदगी में दरोगा एसएस रावत ने कैदी का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन गृह खटीमा भेज दिया।
माथे पर गहरे घाव : कहीं हत्या तो नहीं ?
सितारगंज। मृतक कैदी के माथे और दाहिनी आंख के ऊपर भौंह पर गहरे घाव हत्या की ओर इशारा भी करते हैं। डॉक्टर ने जब उसे मृत घोषित किया तो उसके माथे पर गहरे घाव को धारदार लोहे की वस्तु होने की आशंका जताई थी। हालांकि, घटना में अभी तक किसी भी तरह का कोई साक्ष्य सामने नहीं आया है। पुलिस मामले में कुछ भी कहने को तैयार नहीं है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पहले कई बिंदुओं पर पुलिस जांच भी कर रही है। संवाद

खुली जेल के कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले की एसपी सिटी से जानकारी मांगी है। कोतवाल को भी जांच के निर्देश दिए हैं। घटना में अभी कुछ भी कहना सही नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद ही जांच की जाएगी।
-डीएस कुंवर-एसएसपी, ऊधम सिंह नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed