{"_id":"6a0e127a8282f3ebd70a2acf","slug":"itis-are-providing-employment-by-equipping-the-youth-with-skills-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-143212-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: युवाओं को दक्ष बनाकर रोजगार मुहैया करा रहा आईटीआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: युवाओं को दक्ष बनाकर रोजगार मुहैया करा रहा आईटीआई
Thu, 21 May 2026 01:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 21 May 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) दक्ष बनाकर युवाओं को रोजगार मुहैया करा रहा है। दो साल में आईटीआई उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं इलेक्ट्रिकल्स इंस्टॉलेशन समेत बिल्डिंग मैनेजमेंट सिस्टम ट्रेड से तीन महीने का प्रशिक्षण कर 290 छात्र आसानी से रोजगार पा चुके हैं।
दो साल पूर्व आईटीआई में विश्व बैंक की तरफ से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इलेक्ट्रिकल एंड ऑटोमेशन टेक्नोलॉजी (सीओईईएटी) केंद्र की स्थापना हुई है। इसमें छात्रों को निशुल्क एडवांस व्यावसायिक प्रशिक्षण मुहैया कराने के लिए गुरुग्राम की कंपनी श्नाइडर से अनुबंध हुआ था।
कंपनी कर्मी बिल्डिंग मैनेजमेंट के तहत होम ऑटोमेशन सिस्टम, फायर अलार्म एंड पब्लिक एड्रेस सिस्टम, सीसीटीवी एंड एक्सेस कंट्रोल सिस्टम, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन सिस्टम में आधुनिक यंत्रों का प्रशिक्षण दे रहे हैं। अभी तक विभिन्न क्षेत्रों के 290 छात्र प्रशिक्षण प्राप्त करके रोजगार पा चुके हैं। इन व्यवसाय में वहीं छात्र प्रवेश ले सकते हैं जिन्होंने इलेक्ट्रिकल्स से आईटीआई की हो। इसका लाभ उत्तराखंड के निवासी ले सकते हैं। 18-30 आयु के आईटीआई उत्तीर्ण छात्र प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन
कोट :
सीओईईएटी केंद्र में एडवांस व्यावसायिक कोर्स में आईटीआई उत्तीर्ण विद्यार्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। अब तक 290 छात्र एडवांस प्रशिक्षण प्राप्त करके विभिन्न कंपनियों में आकर्षक पैकेज पर रोजगार पा चुके हैं। इसी माह नया बैच शुरू हो रहा है। इच्छुक छात्र-छात्राएं प्रवेश करा सकते हैं। - जेपी टम्टा, प्रधानाचार्य, आईटीआई काशीपुर