{"_id":"a603f8fb05c3b83f4d2a970e319ba750","slug":"iti-course-of-mes-in-the-running-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई में नहीं चल रहा एमईएस का कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई में नहीं चल रहा एमईएस का कोर्स
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
Updated Fri, 23 Oct 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य की आईटीआई में संचालित होने वाली एमईएस का कोर्स बंद चल रहा है। इससे एमईएस का कोर्स कर तकनीकी क्षेत्र में काम करने की सोच रखने वाले गरीब छात्रों को तगड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन
आईटीआई में करीब 6 साल पहले मोड्युलर इम्पलायबल स्कीम (एमईएस) का कोर्स चलाया गया था। छह माह का यह तकनीकी कोर्स निशुल्क कराया जाता था। इससे उन छात्रों को लाभ मिलता था जो तकनीकी कोर्स करना चाहते थे। एमईएस का कोर्स करने वाले छात्रों को भारत सरकार से सर्टिफिकेट भी मिलता था। इसके माध्यम से छात्रों को फैक्ट्रियों में नौकरी मिल जाती थी। लेकिन बीते दो साल से यह कोर्स सभी आईटीआई में बंद हो चुका है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक प्राइवेट आईटीआई में इस कोर्स को कराने में फर्जीवाड़े की शिकायतें आने के बाद डायरेक्टर जनरल ऑफ ट्रेनिंग भारत सरकार ने इस कोर्स को चलाने के लिए बायोमैट्रिक मशीन लगाने के निर्देश दिए थे। साथ ही छात्रों की उपस्थिति के साथ-साथ शिक्षकों की भी उपस्थिति मशीन से दर्ज करने को कहा था। लेकिन बताते है कि आदेश आने के बाद से लेकर अब तक किसी भी आईटीआई में बायोमैट्रिक मशीन नहीं लग सकी। जिसके चलते कोर्स संचालित नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन