फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   ISBT

सरकारों की उदासीनता ही बनी आईएसबीटी में रोड़ा

Sat, 20 Jun 2015 12:30 AM IST
भास्कर पोखरियाल/अमर उजाला, रुद्रपुर
भास्कर पोखरियाल/अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Sat, 20 Jun 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
ISBT

विकास का सपना संजोए उत्तराखंड वासियों के सपनों पर और किसी ने नहीं बल्कि सरकारों ने ही पानी फेर दिया। इस छोटे से प्रदेश ने जैसे ही चलना सीखा तो जनप्रतिनिधियों और अफसरशाही ने उसे नोंचना शुरू कर दिया। यही कारण रहा है कि आज इस प्रदेश के विकास की तमाम घोषणाएं भ्रष्टाचार और हीलाहवाली के मकड़जाल में फंसी हैं।

विज्ञापन


रुद्रपुर के आईएसबीटी के साथ भी ऐसा ही हुआ। वर्ष 2005 में जब विकास पुरुष नारायण दत्त तिवारी ने इस प्रदेश के मुखिया के तौर पर बागडोर संभाली तो सिर्फ उन्होंने ही राज्य के विकास के लिए जो भी बड़ी-बड़ी योजनाएं थी वह मंजूर कर दी। उन्हीं में से आईएसबीटी भी एक था। शहर के किच्छा बाईपास स्थित एफसीआई के पास सरकार ने परिवहन विभाग को करीब 8 एकड़ जमीन भी दे दी, जो वर्तमान में परिवहन विभाग की है, लेकिन अंतरराज्जीय बस अड्डे के निर्माण में राजनेताओं की अनदेखी कहें या अफसरों का नकारापन, आज तक इस ओर एक कदम भी नहीं बढ़ा।
विज्ञापन


भूमाफिया की भी है नजर
किच्छा बाईपास पर स्थित बेशकीमती परिवहन विभाग की जमीन पर पिछले दो वर्ष से भूमाफिया की भी नजर है। विभाग की उदासीनता के चलते दो बार इस जमीन पर कब्जे की भी कोशिश हो चुकी है। दो बाहुबली भूमाफिया के बीच इस जगह को लेकर गोलियां भी तड़तड़ाई हैं। इस जमीन पर अब धीरे-धीरे झुग्गी-झोपड़ी वालों ने कब्जा करना शुरू कर दिया है। हालांकि, पिछले वर्ष मई-जून में जिला प्रशासन ने यहां से कब्जेदारों को खदेड़ दिया था, लेकिन अब फिर से इस जमीन पर कब्जा शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला स्तर पर करेंगे सहयोग : डीएम
जिलाधिकारी डा. पंकज पांडे के अनुसार यूं तो आईएसबीटी के निर्माण में परिवहन निदेशालय से ही पहल की जानी है, लेकिन जिला स्तर पर अंतरराज्जीय बस अड्डे के निर्माण में जो भी सहयोग की जरूरत होगी, की जाएगी। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर में आईएसबीटी बनने से यातायात की बहुत सी सुविधाएं ऊधमसिंह नगर और बाहरी प्रांतों के लोगों को मिलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed