फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Iron gate fell, innocent girl died

Udham Singh Nagar News: लोहे का गेट गिरा, मासूम बच्ची मौत

Fri, 03 May 2024 04:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 03 May 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Iron gate fell, innocent girl died
मासूम आयशा  फाइल फोटो

विज्ञापन

बाजपुर। काशीपुर में चल रहे चैती मेला देखकर नानी के घर आई मासूम बच्ची की लोहे का गेट गिरने से मौत हो गई। मोहल्ले में दर्दनाक हादसा देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई। परिजन मासूम बच्ची के शव को अपने गांव ले गए।



बुधवार को यूपी के गांव जोधावाला, रामपुर निवासी प्रीति अपने पति राकेश और बच्चों के साथ काशीपुर चैती मेला देखने गई थी। बाद में बच्चों की जिद के चलते प्रीति अपने पिता बाजपुर के मोहल्ला राजीवनगर निवासी कुंवरपाल के घर अपने मायके आ गई थी। इस दौरान रात करीब साढ़े दस बजे प्रीति की सात वर्षीय बेटी आयशा मकान का गेट खोल रही थी तभी गेट अचानक गिर गया और सात वर्षीय बच्ची गेट के नीचे दब गई जबकि अन्य बच्चे बाल- बाल बच गए। बच्चों की चीक पुकार सुनकर परिवार के लोग दौड़ कर बाहर आए। लोगों ने गेट हटाकर बच्ची को बाहर निकाला। परिवार के लोग आनन फानन में अचेत अवस्था में बच्ची को बाजपुर के रामपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। बाद में परिवार के लोग मासूम बच्ची का शव अपने गांव जोधाबाला ले गए। इधर बच्ची की दर्दनाक मौत होने से उत्तराखंड में नानी और यूपी में दादी के घर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लोगों ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर बच्ची का अंतिम संस्कार यूपी के गांव जोधावाला में कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed