{"_id":"630e57fc3c7df26d290ad935","slug":"investigation-of-scam-in-recruitment-examination-should-be-transferred-to-cbi-kapri-khatima-news-hld474086573","type":"story","status":"publish","title_hn":"भर्ती परीक्षा में घोटाले की जांच सीबीआई को स्थानांतरित हो: कापड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भर्ती परीक्षा में घोटाले की जांच सीबीआई को स्थानांतरित हो: कापड़ी
विज्ञापन
खटीमा। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से कराई गई भर्ती परीक्षा में घोटाले की जांच सीबीआई को स्थानांतरित की जाए। इस मांग को लेकर खटीमा विधायक एवं उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री एवं अपर मुख्य सचिव (गृह) उत्तराखंड को पत्र भेजा है।
पत्र में उप नेता प्रतिपक्ष कापड़ी ने कहा कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की ओर से पूर्व में शिक्षा विभाग, उत्तराखंड पुलिस विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, वन विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभागों एवं उत्तराखंड के विभिन्न विभागों में कराई गई भर्ती परीक्षा घोटालों की जांच एसटीएफ से कराई जा रही है। घोटालों की जांच समीपवर्ती राज्य उत्तर प्रदेश तक जा पहुंची है जिसमें उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के कई लोग गिरफ्तार हो चुके हैं और प्रकरण में प्रभावी लोगों के नाम आने व घोटाले के तार उत्तर प्रदेश राज्य से जुड़े होने के कारण मामले की जांच सीबीआई से कराना आवश्यक है।
उन्होंने कहा है कि पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले की तर्ज पर उक्त घोटालों की जांच भी सीबीआई से कराई जानी चाहिए। यह घोटाला पश्चिम बंगाल की शिक्षक भर्ती घोटालों से भी काफी बड़ा है। कापड़ी ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की ओर से विभिन्न विभागों में कराई गई परीक्षा घोटालों की जांच सीबीआई को स्थानांतरित कराने की मांग की है।