{"_id":"5877cbfe4f1c1b8327ba8e74","slug":"intoxicated-teenager-trying-to-seduce","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ खिलाकर किशोरी से दुराचार का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीला पदार्थ खिलाकर किशोरी से दुराचार का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा
Updated Fri, 13 Jan 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तहसील के एक गांव में किशोरी के साथ दूसरे गांव के युवक ने दुराचार करने का प्रयास किया। किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर रहे आरोपी को गांव के लोगों ने दबोच लिया। लेकिन नजदीक के गांव से आए कई लोग आरोपी को ग्रामीणों के चंगुल से जबरन छुड़ा ले गए। पुलिस ने आरोपी युवक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर ले जाने वालों में से दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदजा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। किशोरी को बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
खटीमा तहसील के एक गांव में बृहस्पतिवार को एक किशोरी अपने घर में अकेली थी। इस दौरान पास के इस्लामनगर गांव निवासी सारीक उसके घर में घुस गया। किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर वह उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। इसी दौरान गांव के एक ग्रामीण ने उसे देख लिया, जिससे आरोपी मौके से भागने लगा। ग्रामीणों ने सारीक को घेरकर दबोच लिया।
विज्ञापन
ग्रामीण सारीक को पुलिस को सौंपने की तैयारी कर ही रहे थे कि सारीक के गांव से कई लोग मौके पर आ गए। वे ग्रामीणों के चंगुल से उसको को छुड़ा ले गए। ग्रामीणों ने किशोरी को बेहोशी की हालत में सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। तहरीर में उसने इस्लामनगर गांव निवासी सारीक पर उसकी पुत्री के साथ दुराचार का प्रयास करने का आरोप लगाया है। सीओ राजेश भट्ट ने बताया कि आरोपी युवक को छुड़ाकर ले जाने वालों में से कुछ लोगों को चिन्हित कर लिया गया है।
विज्ञापन
इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 328 और पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। इधर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्साधीक्षक डॉ. सुनीता रतूड़ी ने बताया कि किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाया गया है। किशोरी अभी बेहोशी की हालत में है। किशोरी के होश में आने के बाद मेडिकल परीक्षण किया जाएगा।
किशोरी के साथ दुराचार का प्रयास किए जाने के मामले में ग्रामीणों और हिंदूवादी संगठनों ने कोतवाली में जाकर पुलिस ने आरोपी युवक और उसे ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर ले जाने वालों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की ओर प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए।
किशोरी से दुराचार का प्रयास करने के मामले में अपर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह पिंचा ने अस्पताल में पहुंचकर किशोरी का हाल जाना। उन्होंने व घटना स्थल का भी निरीक्षण किया। कहा कि घटना में जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। कहा कि आरोपी व उसको वहां से भागने में मदद करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
पिंचा ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो कानून के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। उन्होंने सीओ व कोतवाल से घटना को लेकर अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली। इधर हिंदू जागरण मंच के प्रदेश महामंत्री सुधीर बंसल ने एएसपी से वार्ता कर घटना में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि इसमें कोताही बरती गयी तो वह पूरे प्रदेश में आंदोलन करेंगे।