फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Interstate gang involved in theft in Shri Sanatan Dharam Temple arrested in rudrapur

Rudrapur: श्री सनातन धर्म मंदिर में चोरी करने वाला अंतरराज्यीय गैंग गिरफ्तार, दिल्ली निवासी हैं चोर

Tue, 16 Jul 2024 02:46 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 16 Jul 2024 02:46 PM IST
सार

रुद्रपुर में श्री सनातन धर्म मंदिर में चोरी की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गैंग का एक सदस्य सुनार है।

विज्ञापन
Interstate gang involved in theft in Shri Sanatan Dharam Temple arrested in rudrapur
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रुद्रपुर में श्री सनातन धर्म मंदिर में चोरी की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गैंग का एक सदस्य सुनार है। जो चोरी के गहनों को गलाकर बिस्किट या सिक्के बनाता था। आरोपी दिल्ली के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के चार छोटे-बड़े चांदी के छात्र व बांसुरी के दो टुकड़े बरामद किए। एसएसपी ने बताया कि अंतरराज्यीय गैंग उत्तर भारत के मंदिरों को टारगेट बनाता था।

विज्ञापन

सोमवार को पुलिस कार्यालय में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने घटना का खुलासा किया। बताया कि आठ जुलाई को श्री सनातन धर्म मंदिर गदरपुर के कोषाध्यक्ष लेखराज भुड्डी ने तहरीर देकर बताया था कि सात जुलाई की रात चोर मंदिर से चांदी के छत्र, मुकुट व बांसुरी चोरी कर ले गए। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई थी। उन्होंने गदरपुर पुलिस व एसओजी की एक-एक टीम गठित की थी। टीमों ने सीसीटीवी फुटेज के जरिये तीन आरोपियों को पहचान की। टीम आरोपियों का पीछा करते हुए रोहिणी दिल्ली तक पहुंची।

विज्ञापन


यहां चंदन विहार टी ब्लॉक मकान नंबर 251 थाना निहाल विहार निलौठी दिल्ली निवासी त्रिलोक सिंह उर्फ शोले, मकान संख्या बी/71 जेटीबी कॉलोनी सेक्टर 23 थाना निहाल विहार रोहिणी दिल्ली निवासी रंजीत सिंह उर्फ बोधे को गिरफ्तार किया। आरोपी त्रिलोक चोरी के चार छोटे-बड़े चांदी के छत्र हाउस नंबर 27/16 पंजाबी बाग, थाना पंजाबी बाग दिल्ली ईस्ट निवासी ज्वैलर्स तरुण गर्ग को बेचे थे। उसकी निशानदेही पर तरुण की दुकान से चार छत्र बरामद किए गए। इसके अलावा चोरी में प्रयुक्त बाइक व चांदी की बांसुरी के दो टुकड़े रेलवे स्टेशन के पीछे झाड़ियों से बरामद किए। वहां एसपी क्राइम चंदशेखर घोड़के, बाजपुर सीओ अनन राम आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले मंदिर में चोरी की फिर गली से बाइक चोरी कर भागे
एसएसपी ने बताया कि चोरों ने मंदिर में चोरी करने के बाद पास की गली से बरखेड़ा निवासी आकाश कुमार भारद्वाज की बाइक चोरी कर फरार हो गए। आकाश की तहरीर पर केस दर्ज किया गया था। बताया कि चोर बाइक से रेलवे स्टेशन पहुंचे और यहां झाड़ियों में चोरी की बाइक छिपाकर फरार हो गए। बांसुरी के टुकड़े भी बाइक के पास ही छिपा दिए थे। 

गैंगस्टर की होगी कार्रवाई, देश भर के थानों को देंगे जानकारी
एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए अंतरराज्यीय चोर गिरोह के तीनों सदस्यों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। देश भर के थानों को पुलिस व्हाटसएप ग्रुपों के जरिये इनके बारे में जानकारी दी जाएगी। बताया कि त्रिलोक सिंह पर दिल्ली के मैना थाने, भजनपुरा थाने, खयाला थाने, आगरा के छत्ता थाने, टिहरी के मुनी की रेती थाने में छह मुकदमे दर्ज हैं। अब गदरपुर थाने में चोरी के दो केस दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा रंजीत सिंह पर दिल्ली के पांडवनगर थाने में मुकदमा दर्ज है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed