{"_id":"6a3987c03ad31ae37a03a729","slug":"international-yoga-day-celebrated-at-iim-kashipur-news-c-235-1-ksp1007-144862-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: आईआईएम में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: आईआईएम में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
Tue, 23 Jun 2026 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) काशीपुर ने अपने एम्फीथिएटर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया। इस वर्ष की थीम ''''स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग'''' के अनुरूप आयोजित इस कार्यक्रम में 100 से अधिक छात्रों, संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर आईआईएम काशीपुर के निदेशक प्रो. नीरज द्विवेदी व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार उपाध्याय मौजूद रहे। योग प्रशिक्षक कृष्णा अरोड़ा ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करते हुए विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। इस मौके पर जिला प्रभारी कुसुम शर्मा, किरन तनेजा, आशा मौर्य आदि रहे। वहीं अनमोल फाउंडेशन की ओर से संचालित बाल देखरेख संस्थान काशीपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। वहां मुख्य कार्यकारी अधिकारी मीनाक्षी चौहान, सतीश कुमार चौहान नोडल अधिकारी जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र रहे।
इधर, राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मनाए गए योग दिवस में डाॅ. भानु प्रताप गौतम, डाॅ. मंजुल गोंडवाल रहीं। रामलीला मैदान में एसपीएनजी की ओर से योग शिविर आयोजित हुआ। वहां योगेश जिंदल, आशीष गुप्ता, सीमा चौहान आदि रहे। दून आयुर्वेदिक पैरामेडिकल काॅलेज में लगे योग शिविर में संस्थान के अध्यक्ष अमित सिंह आदि रहे।