{"_id":"6811234931cc0fd87007acbb","slug":"interlocking-tiles-will-be-installed-on-silver-oak-colony-bhurarani-road-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-124064-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सिल्वर ओक कालोनी-भूरारानी मार्ग पर लगेंगे इंटर लाकिंग टाइल्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सिल्वर ओक कालोनी-भूरारानी मार्ग पर लगेंगे इंटर लाकिंग टाइल्स
Wed, 30 Apr 2025 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिला योजना से नगर निगम क्षेत्र के एलाइंस सिटी वन काॅलोनी से सिल्वर ओक काॅलोनी होते हुए भूरारानी सड़क तक मार्ग पर इंटर लाकिंग टाइल्स लगाई जाएंगी। आरएएन स्कूल तक जाने वाले मार्ग के पुनर्निर्माण को भी मंजूरी मिली है।
लोनिवि ने इन कार्यों के प्रस्ताव जिला योजना में रखे थे। जिला योजना से दोनों कार्यों को मंजूरी मिल गई है। लोनिवि के प्रांतीय खंड से जानकारी मिली है कि भूरारानी-छतरपुर मोटर मार्ग के एलाइंस सिटी वन काॅलोनी से सिल्वर ओक काॅलोनी होते हुए भूरारानी सड़क तक 750 मीटर हिस्से में मार्ग पटरी पर इंटर लाकिंग टाइल्स लगाने की मंजूरी मिली है।
भूरारानी क्षेत्र के ही सत्यनारायण कालोनी से आरएएन स्कूल तक सीसी मार्ग के पुनर्निर्माण कार्य को भी जिला योजना से स्वीकृति मिल गई है। मार्ग के 225 मीटर हिस्से में पुनर्निर्माण कार्य होना है। लोनिवि के सहायक अभियंता हरीश सिंह बसेड़ा ने बताया है कि दोनों कार्य शुरू करा दिए गए हैं। निर्माण कार्य की नियमित रूप से निगरानी की जा रही है। निर्माण कार्य में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। समय पर दोनों कार्य पूरे करा लिए जाएंगे।
विज्ञापन
..