फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Interest-free loans and equipment purchase subsidies are being provided to farmers: CM

किसानों के लिए ब्याज रहित ऋण और उपकरण खरीद में दे रहे सब्सिडी : सीएम

Sun, 12 Oct 2025 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 12 Oct 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Interest-free loans and equipment purchase subsidies are being provided to farmers: CM
पंतनगर गांधी हाल में किसानों, वैज्ञानिकों व छात्रओं को संबोधित करते सीएम। संवाद
पंतनगर। सीएम धामी ने कहा कि पीएम के नेतृत्व और मार्गदर्शन में राज्य सरकार भी प्रदेश के किसानों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। एक ओर जहां किसानों को तीन लाख रुपये का ऋण बिना ब्याज के उपलब्ध करा रहे हैं वहीं कृषि उपकरण खरीदने के लिए फार्म मशीनरी बैंक योजना से 80 प्रतिशत तक की सब्सिडी भी दे रहे हैं। किसानों के हित में नहरों से सिंचाई पूरी तरह मुफ्त कर दी गई है। पॉलीहाउस निर्माण के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान भी किया है। जिसके तहत राज्य में 350 पॉलीहाउस स्थापित हो चुके हैं। इतना ही नहीं एक ओर जहां गेहूं खरीद पर किसानों को 20 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दे रहे हैं। गन्ने के रेट में भी 20 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा आधारित खेती को बढ़ावा देने के लिए एक हजार करोड़ रुपये की ’उत्तराखंड क्लाइमेट रिस्पॉन्सिव रेन-फेड फार्मिंग प्रोजेक्ट’ भी स्वीकृत किया है।
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं ने नकल विरोधी कानून पर साझा किए विचार

पंतनगर। विवि की छात्रा पूजा जोशी ने समान नागरिक संहिता, नीति शर्मा ने किसान मेले की प्रगति और निधि अवस्थी ने नकल विरोधी कानून पर अपने विचार साझा किए। समृद्धि किसान उत्पादक संगठन की सीमा रानी ने सफल खेती के अनुभव साझा किए।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय राज्य में नकल माफिया द्वारा युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा था। उनकी सरकार ने वर्ष-2023 में भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाने और नकल माफियाओं पर अंकुश लगाने के लिए सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया। जिसके चलते पिछले चार वर्षों में 25 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्राप्त हुई है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इस कानून के तहत 100 से अधिक नकल माफियाओं को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है। हाल ही में नकल का मामला उनके सामने आया, जिसमें परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद प्रश्नपत्र के तीन पेज सोशल मीडिया पर वायरल हुए। जानकारी मिलते ही आरोपियों को गिरफ्तार किया और जांच के लिए एसआईटी का गठन किया। परंतु कांग्रेस इस मामले की आड़ में युवाओं को ढाल बनाकर राजनीतिक रोटियां सेंकने की कोशिश करने लगी और प्रदेश में अराजकता फैलाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूसीसी से असमानता दूर, महिलाएं हुईं सशक्त
पंतनगर। सीएम ने कहा कि समाज में कुछ समुदायों के लिए अलग-अलग कानूनों के कारण भेदभाव, असमानता और अन्याय की स्थिति बनी हुई थी। यूसीसी का उद्देश्य इन्हीं भेदभावों को समाप्त कर एक समान कानूनी व्यवस्था सुनिश्चित करना है। इससे न केवल सभी नागरिकों को समान अधिकार मिले हैं, प्रदेश में महिला सशक्तीकरण को भी बल मिला है। यह देश का दुर्भाग्य रहा कि स्वतंत्रता के बाद कई दशकों तक देश में ऐसी पार्टी का शासन रहा, जिसने अपने वोट बैंक के लिए यूसीसी को लागू नहीं होने दिया।

जबकि विश्व के प्रमुख मुस्लिम देशों सहित सभी सभ्य देशों में पहले से ही यूसीसी लागू है। कहा कि उनकी सरकार उत्तराखंड के सांस्कृतिक मूल्यों और डेमोग्राफी को संरक्षित रखने के प्रति भी संकल्पबद्ध होकर काम कर रही है। जिसके तहत प्रदेश में सख्त धर्मांतरण विरोधी और दंगा विरोधी कानूनों को लागू किया है। लैंड जिहाद, लव जिहाद और थूक जिहाद जैसी घृणित मानसिकताओं के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की है। प्रदेश में लैंड जिहाद पर कड़ी कार्यवाही करते हुए करीब नौ हजार एकड़ सरकारी भूमि को मुक्त कराया है। 250 अवैध मदरसों को सील और 500 अवैध संरचनाओं को भी हटाया है। उनकी सरकार ने नया कानून लागू कर मदरसा बोर्ड को भी समाप्त करने का निर्णय लिया है। पहली जुलाई 2026 के बाद उत्तराखंड में केवल वही मदरसे संचालित हो पाएंगे, जिनमें सरकारी बोर्ड का निर्धारित पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा।

सनातन संस्कृति बदनाम करने वालों पर ऑपरेशन कालनेमि
पंतनगर। धामी ने कहा कि उनकी सरकार सनातन संस्कृति बदनाम करने वाले पाखंडियों पर ऑपरेशन कालनेमि के तहत सख्त कार्रवाई कर रही है। भ्रष्टाचार के विरुद्ध भी जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने पहली बार, आईएएस और पीसीएस स्तर के अधिकारियों सहित तीन वर्षों में 200 से अधिक भ्रष्ट लोगों के खिलाफ कार्यवाही की है।
प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 2.61 लाख

पंतनगर। कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने यूसीसी व नकल विरोधी कानून के लिए सीएम का आभार जताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में विवि शोध व प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है। कहा कि सीएम के मार्गदर्शन में प्रदेश में इंटिग्रेटेड फार्मिंग पर कार्य किया जा रहा है। बताया कि आज प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 2 लाख 61 हजार हो गई है, जो 26 प्रतिशत ग्रोथ रेट पर है। उन्होंने बताया मेले में 507 स्टॉल लगाए गए हैं और अब तक लगभग 20 हजार किसानों ने भाग लिया है।

मेला भ्रमण के दौरान बच्ची को गोद में उठाया
पंतनगर। सीएम धामी ने मेला भ्रमण के दौरान मेला देखने आई एक बच्ची को गोद में उठा लिया और उससे पूछा कि यहां क्या करने आई हो। बच्ची ने उन्हें बताया कि मेला देखने आए हैं। इस दौरान धामी महिला स्वयं सहायता समूह के स्टाॅल पर हाथ से बने सुंदर उत्पाद और केवीके के स्टाॅल पर उपलब्ध रंग बिरंगे ड्रैगन फ्रूट और शिमला मिर्च देखकर बहुत प्रभावित हुए। संवाद


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed