फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Intercity bus service deviated from the fixed route

Udham Singh Nagar News: इंटरसिटी बस सेवा ने तय रूट से किया किनारा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Intercity bus service deviated from the fixed route
बिपिन कुमार, एआरटीओ प्रवर्तन। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। सिडकुल के श्रमिकों की सहूलियत के लिए पांच महीने पहले जोरशोर से शुरू की गई इंटरसिटी बस सेवा ने तय रूट से किनारा कर लिया है। हल्द्वानी जाने वाली इंटरसिटी बस अब सिडकुल के अंदर से न जाकर सीधा हाईवे से गुजर रही हैं। इससे श्रमिकों को इसका फायदा नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

अगस्त में सिडकुल श्रमिकों की सुविधा के लिए हल्द्वानी जाने वाली इंटरसिटी बसों को सिडकुल के अंदर से होकर जाने का निर्देश दिया गया था। एआरटीओ और एसएसपी ने बस को हरी झंडी दिखाकर बस सेवा की शुरुआत की थी लेकिन कुछ दिनों से बसे सिडकुल के अंदर से होकर नहीं जा रही हैं जिसके कारण बस सेवा का लाभ श्रमिकों को नहीं मिल पा रहा है। बताया जा रहा है कि बसों का पर्याप्त प्रचार प्रसार न होने से उन्हें सवारियां नहीं मिल पा रही हैं। इसी कारण चालक बस को सिडकुल के अंदर से न ले जाकर सीधे हाईवे से ले जा रहे हैं। वहीं श्रमिकों को कंपनी से हाईवे तक पैदल सफर तय कर के फिर बस पकड़नी पड़ रही है। इससे सिडकुल से हल्द्वानी जाने वाले श्रमिकों का अधिक समय खराब हो रहा है। एआरटीओ बिपिन कुमार ने बताया कि पिछले करीब एक सप्ताह से बसों का संचालन बंद हुआ है।
विज्ञापन

बस अंदर से होकर नहीं जा रही है। कंपनी से हाईवे तक पैदल आने में काफी समय का नुकसान हो रहा है। वहीं हाईवे में भी काफी देर तक बसों का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जगमोहन डसीला, सिडकुल कंपनी कर्मचारी।
कंपनी से पैदल हाईवे तक आया हूं। बीच में बसें सिडकुल के अंदर से आती थी तो काफी आराम हो गया था लेकिन अब बसें न आने से मुश्किल हो रही है।
- गुरुनाम, सिडकुुुल कंपनी कर्मचारी।
प्रचार प्रसार न होने से चालकों को सवारियां नहीं मिल पा रही हैं। जल्द ही सिडकुल सोसाइटी के आरएम को पत्र लिखकर सभी कंपनी के कर्मचारियों को इंटरसिटी बस की सेवा से अवगत कराया जाएगा।
- बिपिन कुमार, एआरटीओ प्रवर्तन।

गुरनाम।

गुरनाम।- फोटो : RUDRAPUR

जगमोहन डसीला।

जगमोहन डसीला।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed