फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Instructions to close dangerous cuts that are causing accidents

Udham Singh Nagar News: हादसों का सबब बन रहे खतरनाक कटों को बंद करने के निर्देश

Fri, 02 May 2025 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 02 May 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Instructions to close dangerous cuts that are causing accidents
रुद्रपुर। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए ब्लैक स्पॉटों पर सुरक्षात्मक कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क पर हादसों का सबब बन रहे खतरनाक कटों को बंद करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते हुए डीएम ने सड़क के कटों, मोड़, डायवर्जनों पर कैटआई, साइनेज, रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए। ओवरस्पीड, ओवरलोडिंग, नशे में वाहन चलाने, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल के प्रयोग और भार वाहनों में यात्रियों को ले जाने पर सख्ती से प्रतिबंध लगाने के निर्देश सभी एआरटीओ और यातायात पुलिस के अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

परिवहन अधिकारियों ने बताया कि जिले में 13 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए थे। 12 स्पॉटों पर सुरक्षात्मक कार्य कर दिए गए हैं। एक ब्लैक स्पॉट चारूबेटा में एनएच हल्द्वानी खंड के अधीन आता है। एनएच ने सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा है। डीएम ने यातायात पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाले ट्रांसफार्मर, विद्युत पोल, यूनिपोल, होर्डिंग सड़क से हटाने के निर्देश दिए। मानसून से पहले पुलिया, कलवर्ट, नालों, नालियों की सफाई करने के भी निर्देश दिए। बैठक में एडीएम अशोक कुमार जोशी, सीओ यातायात प्रशांत कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिक्री के लिए खड़े किए वाहन हटाएं
रुद्रपुर। डीएम ने नगर निगम, परिवहन और पुलिस अधिकारियों को शहरों में सड़क किनारे अवैध रूप से पुराने वाहनों को बिक्री के लिए खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा कि इससे यातायात संचालन में बाधा उत्पन्न होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed