{"_id":"6877f9558b6b56c8560ddc04","slug":"instructions-complete-preparations-home-minister-rudrapur-news-c-8-hld1003-599834-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम की तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम की तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश
Thu, 17 Jul 2025 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। गृह मंत्री अमित शाह के 19 जुलाई को रुद्रपुर आगमन पर होने वाले कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन जोर-शोर से तैयारियों में जुटा है। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने कार्यक्रम के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की और तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सुरक्षा, यातायात, सभा स्थल की व्यवस्थाओं, वीआईपी मूवमेंट, आपातकालीन सेवाओं, पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता सहित सभी बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जिला कार्यालय सभागार में बुधवार को हुई बैठक में डीएम ने कहा कि गृहमंत्री की यात्रा जनपद के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी तैयारियां समयबद्ध और समन्वित रूप से सुनिश्चित की जाएं। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग स्टाॅल लगाएगा।आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से लैस एंबुलेंस भी तैनात रहेगी। कहा गया कि विशेष अतिथियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सभी लाइजनिंग ऑफिसर बखूबी अपने दायित्वों को निभाएं। कार्यक्रम में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका ध्यान रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
बैठक में एसएसपी मणिकांत मिश्रा, सीडीओ दिवेश शाशनी, डीडीए उपाध्यक्ष जयकिशन, जीबी पंत विश्वविद्यालय के डैम बीएस चलाल, यूआईआरडी के निदेशक एससी द्विवेदी, मंडी परिषद के एमडी हेमंत वर्मा, एडीएम कौस्तुभ मिश्रा, पंकज उपाध्याय, महाप्रबंधक सिडकुल पूरन सिंह राणा मौजूद रहे।