फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Instead of preventing crime, BJP government has become a protector of criminals: Musharraf

भाजपा सरकार अपराध को रोकने के बजाए अपराधियों की संरक्षक बनी : मुशर्रफ

Sat, 07 Jun 2025 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 07 Jun 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Instead of preventing crime, BJP government has become a protector of criminals: Musharraf
काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी के काशीपुर जिलाध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने कहा कि राज्य में बीते कुछ महीनों में महिलाओं, नाबालिगों से बलात्कार व हत्या जैसी घटनाएं बढ़ गईं हैं। बलात्कार व हत्या जैसे मामले में भाजपा नेताओं की संलिप्तता राज्य के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में भाजपा मोर्चा की पदाधिकारी के अपनी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी से सामूहिक दुष्कर्म कराने का मामला मानवता को शर्मसार करने वाला है। कहा भाजपा के उत्तराखंड सरकार में अंकिता भंडारी से लेकर हेमा नेगी, पिंकी हत्याकांड, चंपावत में नाबालिग से बलात्कार आदि घटनाएं मानवता और देवभूमि की अस्मिता को कलंकित करने वाली हैं। जिलाध्यक्ष हुसैन ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार महिला अपराध की इन घटनाओं को रोकने की बजाए इस प्रकार के अपराध करने वालों की संरक्षक बनी हुई है। कहा कांग्रेस पार्टी इन अपराधों की कड़े शब्दों में निंदा करती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed