{"_id":"994fc6ef305727e1314f97b7c23175e8","slug":"instead-of-plasma-glucose-put-the-patient-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोगी को प्लाज्मा के बजाए ग्लूकोज चढ़ा दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोगी को प्लाज्मा के बजाए ग्लूकोज चढ़ा दिया
ब्यूरो, अमर उजाला, काशीपुर
Updated Thu, 26 Feb 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाज के नाम पर की जा रही लूट-खसोट का एक मामला सामने आया है। एक प्राइवेट नर्सिंग होम में महिला रोगी को प्लाज्मा के नाम पर ग्लूकोज चढ़ा दिया गया। जिससे महिला की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने हंगामा किया। जिस पर डाक्टर ने इलाज व प्लाज्मा के लिए रुपए वापस लौटा दिए। बाद में महिला का सरकारी अस्पताल में इलाज किया गया।
मंगलवार को पड़ोसी जिला रामपुर (यूपी) के एक गांव की महिला को दढ़ियाल मार्ग पर एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। महिला को अत्यधिक कमजोरी की शिकायत की थी। महिला डाक्टर ने रोगी को प्लाज्मा चढ़ाने की बात कही। इस पर पति से प्लाज्मा के रुपए जमा करवा लिए गए। लेकिन प्लाज्मा चढ़ाने के बावजूद महिला की हालत एकाएक बिगड़नेे लगी। इस पर उसके पति ने जब खाली पाउच देखे तो वह प्लाज्मा के नहीं थे। सूचना मिलने पर महिला के रिश्तेदार आ गए लोगों ने जमकर हंगामा किया और रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी दी। तब डाक्टर ने माना कि गलती से प्लाज्मा की जगह ग्लूकोज चढ़ा दिया गया था। फिर डाक्टर ने इलाज व प्लाज्मा के नाम पर लिए गए रुपए लौटा दिए। जानकारों की मानें तो डाक्टर के पास केवल बीएएमएस की डिग्री है। बाद में महिला का सरकारी अस्पताल में इलाज कराया गया।