फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Instead of contesting elections, I will campaign for the party: Harish Rawat

चुनाव लड़ने के बजाय पार्टी का प्रचार करूंगा : हरीश रावत

Tue, 24 Jun 2025 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 24 Jun 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Instead of contesting elections, I will campaign for the party: Harish Rawat
काशीपुर। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के काशीपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं चुनाव में इस बार समन्वय पैदा करने की कोशिश करूंगा। चुनाव लड़ने की जगह पार्टी का प्रचार करूंगा, जो पार्टी के हित में रहेगा।
विज्ञापन

रविवार रात मानपुर रोड स्थित अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जय सिंह गौतम के निवास स्थान पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि यदि मुझसे चुनाव लड़ने के लिए नहीं कहा जाता और चुनाव लड़ाने के लिए कहा जाता है, तो कांग्रेस की जीत की संभावना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कार्यकर्ताओं को एकजुट होने की जरूरत है। कहा पूरा उत्तराखंड नापकर मैं जगह-जगह आह्वान करके कह रहा हूं कि ये झूठ, लूट, फूट की सरकार को उखाड़ फेंको, 2027 में बदलाव लाओ। उन्होंने कहा कि भाजपा तो जनता के मतों का अपहरण भी कर लेती है। अगर वह ऐसा नहीं करती, तो हल्द्वानी और काशीपुर की सीट कांग्रेस की जीती हुई थी। वहीं प्रदेश सरकार की ओर से चक्रीय आरक्षण पूरी तरीके से नहीं किया गया। इसके चलते कई स्थानों पर लोगों में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। वहां पर अरुण चौहान, अर्पित मल्होत्रा, हरीश कुमार सिंह, अलका पाल, प्रदीप जोशी, उमेश जोशी, जितेंद्र सरस्वती, तरुण लोहनी आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed