{"_id":"60cb94528ebc3e33284cc48c","slug":"inspector-rajesh-and-his-sons-were-interrogated-for-two-and-a-half-hours-rudrapur-news-hld428082772","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा राजेश और उसके बेटों से ढाई घंटे चली पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा राजेश और उसके बेटों से ढाई घंटे चली पूछताछ
विज्ञापन
रुद्रपुर। ग्राम प्रीतनगर में चार इंच जमीन के लिए दो किसान भाइयों की हत्या के आरोप में नामजद दरोगा और उसके बेटों की मुश्किलें बढ़ रहीं हैं। पुलिस घटना में दो बेटों की संलिप्ता होने के आरोप और दरोगा की भूमिका की कई कोणों पर जांच कर रही है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने दरोगा और उसके बेटों को हिरासत में लेकर करीब ढाई घंटे तक पूछताछ की।
एएसपी ममता बोहरा ने बताया कि अजीत सिंह निवासी लंका मलसी की तहरीर के आधार पर हत्याकांड के मुख्य आरोपी राकेश मिश्रा उर्फ पप्पू, काठगोदाम थाने में तैनात दरोगा राजेश मिश्रा और उसके दो बेटे शिवम मिश्रा व शुभम मिश्रा के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि हत्याकांड को राकेश मिश्रा ने अपने दरोगा भाई राजेश मिश्रा की रायफल से अंजाम दिया था। राकेश ने गुरपेज के बाद गुरकीर्तन की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
बुधवार को दरोगा के दोनों बेटों को हिरासत में लिया गया था। वहीं बृहस्पतिवार को दरोगा राजेश मिश्रा को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया। बताया कि तीनों पिता-पुत्रों से बृहस्पतिवार को करीब ढाई घंटे बारी-बारी से पूछताछ की गई। पूरे घटनाक्रम में अभी तक राकेश की लिप्तता ही मिली है। तीनों आरोपियों के खिलाफ सबूत मिले तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। एएसपी ने साफ किया कि पुलिस बगैर दबाव के अपना काम कर रही है।
विज्ञापन
हत्यारोपी राकेश को भेजा जेल, आर्म्स एक्ट में भी केस दर्ज
रुद्रपुर। पुलिस ने हत्यारोपी राकेश मिश्रा उर्फ पप्पू को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। एसएसपी डीएस कुंवर ने बताया कि बुधवार देर शाम तक राकेश से पूछताछ की गई थी। उसने जमीनी संबंधित कई पुराने विवाद के बारे में बताया है। एएसपी ममता बोहरा ने बताया कि बृहस्पतिवार को राकेश के खिलाफ आर्म्स एक्ट में भी केस दर्ज कर लिया गया है। (संवाद)
जवान बेटों को गंवाने वाले पिता को सांत्वना दी, हरसंभव मदद का भरोसा
रुद्रपुर/सितारगंज। गाजीपुर बॉर्डर पर तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत संयुक्त किसान मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने रुद्रपुर के प्रीतनगर में हुए दोहरे हत्याकांड के संबंध में ग्राम लंका में पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेने के साथ ही पुलिस प्रशासन से दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
हत्याकांड में दो बेटों को खो चुके सरदार अजीत सिंह को ढाढ़स बंधाते हुए मोर्चा प्रतिनिधियों ने परिवार को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। इससे पूर्व प्रतिनिधिमंडल ने सितारगंज में मृत किसान सुखचैन सिंह के घर पहुंचकर परिजनों को ढाढ़स बंधाया। किसान नेता राकेश टिकैत ने स्व. सुखचैन सिंह के बड़े भाई तलविंदर सिंह तत्तू से फोन पर बात कर संवेदना व्यक्त की। प्रतिनिधिमंडल में शामिल संयुक्त किसान मोर्चा गाजीपुर बॉर्डर के प्रवक्ता किसान नेता जगतार सिंह बाजवा ने बताया कि दोहरा हत्याकांड बेहद दुखदायी और निंदनीय है।
सरकार को बिगड़ती कानून व्यवस्था पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अपराधियों का मनोबल बढ़ना समाज के लिए घातक है। वहां किसान नेता बलजिंदर सिंह, गुर अवनीत सिंह मंगत, सुखराज सिंह, जसवीर सिंह, संदीप चीमा, प्रिंस दास, कुलदीप सिंह, विक्की सिंह, कुलवंत सिंह अटवाल, राजेंद्र सिंह सांघा, बलवीर सिंह, साहब सिंह बिज्टी, गुरसेवक सिंह महार, जगदीश महार आदि थे।
वहीं, समाजवादी पार्टी के कार्यालय में किसान नेता सुखचैन सिंह के निधन की खबर पर शोक सभा का आयोजन किया गया। वहां जिलाध्यक्ष एडवोकेट योगेंद्र कुमार यादव, जिला महासचिव मो. अली, हरनीत सिंह, अमर सिंह, सतीश अरोरा, जितेंद्र कुमार, रजनीश वर्मा, मनिंदर सिंह आदि थे। (संवाद)
किसानों के परिवार को न्याय और आर्थिक मदद के लिए महापंचायत आज
रुद्रपुर। प्रीतनगर गांव में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद मृतकों के परिवार की मदद के लिए किसान संगठन आगे आ रहे हैं। पीड़ित परिवार को न्याय और आर्थिक मदद दिलाने के लिए शुक्रवार को रुद्रपुर के आवास विकास गुरुद्वारे में सुबह 10 बजे से महापंचायत होगी।
तराई किसान संगठन के अध्यक्ष तजिंदर सिंह विर्क ने कहा कि दोनों दिवंगत किसान भाइयों के बच्चे नाबालिग और माता-पिता बूढ़े हैं। परिवार के पास कुल चार एकड़ जमीन है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण सरकार से 50 लाख रुपये की मदद की मांग की जाएगी। साथ ही आरोपियों के खिलाफ फार्स्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग की जाएगी। (संवाद)