फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Inspection on Pathology lab

अब संजय पैथोलॉजी लैब में छापा, 17 एंटीजन जांच किट बरामद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Inspection on Pathology lab
गदरपुर के पैथोलॉजी में छापा मारते एसीएमओ व अन्य अधिकारी। - फोटो : RUDRAPUR
गदरपुर। निजी पैथोलॉजी संचालक नियमों का उल्लंघन कर चोरीछिपे लोगों की कोरोना जांच कर मनमाना शुल्क वसूल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने एक पैथोलॉजी लैब में छापा मारकर 17 एंटीजन किट बरामद की हैं। एसीएमओ ने लैब संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए थाने में तहरीर दी है। अचानक हुई कार्रवाई से अन्य लैब संचालकों में हड़कंप मचा रहा। बता दें कि पूर्व में एसटीएफ की ओर से किच्छा में बिना इजाजत के निजी लैब में आरटीपीसीआर किट के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

डीएम रंजना राजगुरू ने जीवन रक्षक दवाओं, इंजेक्शनों और कोविड-19 जांच के नाम पर लिए जा रहे मनमाने शुल्क पर अंकुश लगाने के लिए टीमों का गठन किया है। बृहस्पतिवार को एसडीएम विवेक प्रकाश, कोविड के नोडल अधिकारी/ एसीएमओ डॉ. अविनाश खन्ना की अगुवाई में टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास संजय पैथोलॉजी पर छापा मारा। इस दौरान लैब से 17 एंटीजन किट बरामद हुईं। इन किटों को टीम ने जब्त कर लिया। डॉ. अविनाश खन्ना ने बताया कि लैब संचालक संजय कोरोना जांच करने के लिए अधिकृत नहीं है। वह जांच के नाम पर लोगों की जान के साथ खिलवाड़ करने के साथ ही आईसीएमआर की गाइडलाइन का उल्लंघन कर रहा था। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

बता दें कि इससे पूर्व बीते मंगलवार को किच्छा में एसटीएफ ने पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए पुरानी राधास्वामी गली में चल रही यूनिटी पैथोलॉजिकल लैब में छापा मारा था। टीम ने वहां बिना इजाजत के आरटीपीसीआर किट से कोरोना टेस्ट कर रही महिला को गिरफ्तार किया था। मौके से टीम ने आरटीपीसीआर की तीन किटें भी बरामद की थीं। आरोपी महिला कोरोना टेस्ट कराने वाले लोगों से 1650 रुपये वसूल रही थी जबकि कोरोना टेस्ट का सरकारी रेट 700 रुपये तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि पुलिस की ओर से हेल्पलाइन नंबर 94120-29536 और व्हाट्सएप नंबर 94111-12780 जारी किए गए है, जहां आम नागरिक ऑक्सीजन सिलिंडर,, रेमेडेसिविर इंजेक्शन और अन्य जीवनरक्षक दवाओं की कालाबाजारी से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी साझा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed