फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Inspection of ROB in kashipur

Udham Singh Nagar News: अक्तूबर में खुल सकता है बाजपुर रोड का आरओबी

Thu, 31 Aug 2023 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 31 Aug 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Inspection of ROB in kashipur
काशीपुर के बाजपुर रोड स्थित आरओबी के रेलवे क्रांसिंग पर बनाए गए ब्रिज का निरीक्षण करते रेलवे की
काशीपुर। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर से आई तकनीकी टीम ने बुधवार को बाजपुर रोड स्थित रेलवे क्राॅसिंग के ऊपर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के वेल्डिंग स्ट्रक्चर का स्थलीय निरीक्षण किया। टीम ने बताया वह अपनी रिपोर्ट अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) को सौंपेंगे। तब अंतिम निरीक्षण के बाद अक्तूबर के अंत तक इस ब्रिज पर यातायात शुरू हो सकता है।
विज्ञापन

रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (ब्रिज) दिलीप कुमार और ईई जेएन सिंह ने टीम के साथ बाजपुर रोड पर निर्माणाधीन आरओबी के रेलवे क्राॅसिंग पर बनाए ब्रिज का बारीकी से निरीक्षण किया। कार्यदायी ठेकेदार कंपनी दीपक बिल्डर्स के अजय शर्मा ने बताया कि रेलवे की तकनीकी टीम ने रेलवे क्राॅसिंग पर बनाए गए ब्रिज की वेल्डिंग स्ट्रक्चर के एक-एक इंच का निरीक्षण कर स्वीकृत डिजाइन से उसका मिलान किया।
विज्ञापन

कार्यदायी कंपनी के अजय शर्मा ने बताया कि इस आरओबी के बियरिंग का थर्ड पार्टी निरीक्षण पंचकुला हरियाणा में हो चुका है। इसकी रिपोर्ट मिल चुकी है। अब आरओबी के स्ट्रक्चर से जैक हटा कर बेयरिंग को फिट किया जाएगा। बताया कि बेयरिंग फिट होने के बाद रेलवे की तकनीकी टीम फिर निरीक्षण करेगी। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद इसे यातायात के लिए शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस आरओबी का अधिकतर कार्य पूरा हो चुका है और अगले सप्ताह तक रेलवे क्राॅसिंग के ऊपर बनाए गए ब्रिज के बेयरिंग फिट किए जाएंगे। इस कार्य में तेजी लाने के लिए एसडीएम अभय प्रताप सिंह, नगर आयुक्त विवेक राय, काशीपुर डेवलपमेंट फोरम के राजीव घई की अहम भूमिका रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed