फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Inspection of khatima booth

Udham Singh Nagar News: मतदाता जागरूकता सर्वे कार्य का निरीक्षण

Sun, 27 Aug 2023 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 27 Aug 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Inspection of khatima booth
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 16 से 26 अगस्त तक मतदाता जागरूकता सर्वे किया गया।
खटीमा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 16 से 26 अगस्त तक मतदाता जागरूकता सर्वे किया गया। इसमें सुपरवाइजर ने निर्वाचन में मतदाताओं की सहभागिता और जागरूकता संबंधी तथ्य जुटाए। इसलिए सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी हिमांशु जोशी ने शनिवार को अटल उत्कृष्ट थारू राजकीय इंटर कॉलेज स्थित 70 विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या तीन में चल रहे सर्वे कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड तीन की बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर के सर्वे रजिस्टर चेक किए। वहां बीएलओ कोऑर्डिनेटर फारूख सिद्दीकी, सुपरवाइजर देवेंद्र शर्मा, बीएलओ समा आदि थीं।
विज्ञापन






भाजयुमो ने मतदाताओं को किया जागरूक
खटीमा। चेतना महाअभियान के तहत भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में काउंटर लगाया। इस दौरान 18 वर्ष की उम्र पूरे कर चुके युवाओं के मतदाता फॉर्म भरवाए गए। वहां भाजयुमो जिलाध्यक्ष शशांक बिष्ट, नगर मंडल अध्यक्ष जीवन धामी, भाजयुमो नगर अध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामू जोशी, भाजयुमो अध्यक्ष गौरव नेगी, राहुल चौहान, दीपक सामंत, ललित जोशी आदि थे।
विज्ञापन



मतदाता सूची के लिए छात्राओं के प्रपत्र भरवाए

गदरपुर। भाजपा महिला मोर्चा की जिला प्रभारी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रश्मि रस्तोगी ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने वोटर चेतना महाअभियान चलाया है। इसके तहत शनिवार को विधानसभा क्षेत्र के संयोजक नरेश हुडिया के मार्गदर्शन में मोर्चा की मंडल अध्यक्ष ज्योति राज और जिला अध्यक्ष उमा जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ता जीजीआईसी में पहुंचीं। उन्होंने जनवरी 2024 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाली छात्राओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए प्रपत्र भरवाए। वहां कुलवीरी चौधरी, कंचन सिंह, पूनम ग्रोवर, संतोष कश्यप, सीमा अरोरा, संध्या शर्मा, कविता नेगी, बीना सरकार आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed