{"_id":"6874060bf3a1474c9b001f28","slug":"inspection-done-by-the-officer-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-129509-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सीएमओ के निरीक्षण से जगी अस्पताल की हालत सुधरने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सीएमओ के निरीक्षण से जगी अस्पताल की हालत सुधरने की उम्मीद
विज्ञापन
जसपुर में सीएमएस से जानकारी लेते सीएमओ डाॅ.केके अग्रवाल। संवाद
जसपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उनके निरीक्षण से अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की हालत सुधरने की उम्मीद जगी है। सीएमएस ने सीएमओ को अस्पताल की समस्याओं से रूबरू कराया।
सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल रविवार को स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जानने के लिए जसपुर के सीएचसी पहुंचे। उन्हें यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों, स्थायी रेडियोलाॅजिस्ट, फार्मासिस्ट और स्टाॅफ कर्मियों की कमी समेत आधुनिक स्वास्थ्य उपकरणों के न होने की समस्याओं की जानकारी दी गई। इस दौरान सीएमओ ने मरीजों को मिलने वाली सुविधा, महिला एवं पुरुष वार्ड, स्वच्छता, कक्षों की जीर्णशीर्ण स्थिति समेत अस्पताल की बुनियादी जरूरतों के बारे में भी जानकारी ली। सीएमएस डाॅ. डीएम गहलोत के बताने पर सीएमओ ने स्टाफ की कमी को जल्द पूरा किए जाने के लिए अस्पताल का उप जिला चिकित्सालय के रूप में उच्चीकरण कर 50 बेड का बनाए जाने की योजना को बताया।
उन्होंने गर्भवती महिलाओं की मदद के लिए एएनसी का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने, बंदरों की समस्या से निजात पाने के लिए वन विभाग को पत्र लिखने, लेबर रूम, छत, बाउंड्री वाल की मरम्मत कार्य में तेजी लाने के लिए सीएमओ को निर्देश दिए। चिकित्सकों ने सीएमओ के यहां पहुंचने पर स्वागत किया। वहां डाॅ. आशु सिंघल, डाॅ. मेहताब जहां, डाॅ. गुलनवाज, डाॅ. नेहा चौहान आदि मौजूद रहे।